फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›    weather changes as severe cold starts in North India

मौसम का मिजाज बदला, उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड शुरू

Mon, 09 Dec 2019 05:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, ब्यूरो/एजेंसी
अमर उजाला ब्यूरो, ब्यूरो/एजेंसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 09 Dec 2019 05:05 AM IST
विज्ञापन
 weather changes as severe cold starts in North India
शुरू हुआ सर्दी का सितम - फोटो : अमर उजाला

समूचे उत्तर भारत में दिसंबर के आगमन के साथ ही ठंड का कहर बढ़ने लगा है। लद्दाख के द्रास में शनिवार रात को माइनस 25.4 डिग्री की सबसे सर्द रात के बाद रविवार को न्यूनतम तापमान माइनस 26 डिग्री पहुंच गया। 

विज्ञापन


इसी के साथ द्रास रविवार को दुनिया का दूसरा सबसे ठंडा रिहाइशी क्षेत्र रहा। कश्मीर घाटी का हवाई संपर्क भी खराब मौसम के कारण लगातार दूसरे दिन कटा रहा, जबकि हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे पर 19 दिन से बंद पड़ी वाहनों की आवाजाही रविवार को शुरू होते ही बर्फीले तूफान ने फिर बंद कर दी।
विज्ञापन


कश्मीर घाटी में कोहरे की परत से घिरे श्रीनगर (माइनस 4 डिग्री) में सामान्य से 3.5 डिग्री नीचे तापमान के साथ इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। इसके चलते डल झील के कुछ हिस्से समेत आसपास के सभी जल स्रोतों और पाइपलाइनों पर बर्फ की परत चढ़ गई है और पेयजल सप्लाई प्रभावित हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन स्थल पहलगाम (माइनस 6.2 डिग्री) घाटी में सबसे ठंडा रहा, जबकि गुलमर्ग में माइनस 5.6 डिग्री तापमान रहा। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटरा में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री, जबकि जम्मू में 8 डिग्री दर्ज किया गया।

कोहरे और खराब विजिबिलिटी के कारण श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सभी 28 उड़ानें रद करनी पड़ीं। विमानों की लैंडिंग के लिए 1200 मीटर के मानक के मुकाबले 600 मीटर से भी कम दृश्यता थी। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी मरम्मत कार्य की वजह से नागरिक वाहनों की आवाजाही बंद रखी गई।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में रविवार सुबह स्मॉग के चलते कोहरा छाया रहा। साथ ही राजधानी का न्यूनतम तापमान भी 8.7 डिग्री पर पहुंच गया है। पंजाब में आदमपुर (4 डिग्री), जबकि हरियाणा में करनाल (6.2 डिग्री) सबसे ज्यादा ठंडा रहा। अमृतसर में 5.7 डिग्री, भटिंडा में 5.9 डिग्री, लुधियाना में 6.9 डिग्री, हिसार में 7.1 डिग्री, रोहतक में 7.8 डिग्री, नारनौल में 7 डिग्री व सिरसा में 7.4 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। 

चंडीगढ़ में 8.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। राजस्थान में सीकर जिला 5.5 डिग्री के साथ सबसे ज्यादा ठंडा रहा। हिमाचल प्रदेश में केयलाेंग (माइनस 9.9 डिग्री), कलपा (माइन 0.1 डिग्री), मनाली (माइनस 1.2 डिग्री), डलहौजी (7.5 डिग्री) और शिमला (5.1 डिग्री) में ठंड का कहर जारी है।

11 दिसंबर से शीतलहर चलने का आसार
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने 10 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू होने की संभावना जताई है। विभाग का आकलन है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते 11 और 12 दिसंबर को उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी के अलावा मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके चलते तापमान में कमी आएगी और शीतलहर चल सकती है। मौसम विभाग ने समुद्री इलाकों में भी पश्चिमी विक्षोभ के चलते भारी बारिश, तूफानी हवाओं और ऊंची लहरों की संभावना जताई है।  


यूपी में सूखी ठंड, मुजफ्फरनगर रहा सबसे ठंडा
उत्तर प्रदेश में सूखी ठंड का कहर बढ़ने लगा है। रविवार को मुजफ्फरनगर जिला 6.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान आंका गया। राजधानी लखनऊ में सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा 12.1 डिग्री तापमान रहा। राज्य में बहराइच-बांदा (10-10 डिग्री), अलीगढ़ (9.8 डिग्री), शाहजहांपुर (9.6 डिग्री), मेरठ (9 डिग्री), बरेली (8.3 डिग्री) और बस्ती (8 डिग्री) में न्यूनतम तापमान का स्तर 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कोहरे का कहर बढ़ने की चेतावनी जारी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed