फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather change in delhi ncr

NCR में 86 किमी/घंटे की रफ्तार से आई आंधी

Thu, 06 Mar 2014 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 06 Mar 2014 02:04 AM IST
विज्ञापन
Weather change in delhi ncr

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बुधवार को एनसीआर में 86 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आई। आंधी के बाद दिल्ली में शाम को चार एमएम बारिश दर्ज की गई। दिन भर खिली धूप और चढ़े पारे के बाद शाम को आई आंधी और हल्की बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया।

विज्ञापन


मौसम विभाग की मानें तो बृहस्पतिवार को दिन के तापमान में बहुत गिरावट के संकेत नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार पिछले दो दिन से राजधानी के अधिकतम तापमान के साथ साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन


पढ़ें: चुनावी मौसम में कर्मचारियों पर उपहारों की बारिश
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को दिन का तापमान 26.9 डिग्री रहा तो रात का तापमान 13.8 डिग्री दर्ज किया गया। एनसीआर की बात करें तो नोएडा, गाजियाबाद व फरीदाबाद में भी रात का तापमान 16 डिग्री के आसपास बना रहा। इस दौरान हवा में नमी की मात्रा 41-93 फीसदी के बीच रही।


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बृहस्पतिवार को आसमान साफ रहेगा।  उनकी मानें तो अगले 24 घंटों में मौसम में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं आएगा। वहीं आठ मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करेगा। हालांकि इसके प्रभाव से मैदानी क्षेत्रों में बारिश की संभावना नहीं के बराबर है।

पढ़ें: तीन दिन सामान्य रहेगा मौसम, फिर बारिश-बर्फबारी के आसार

वहीं गुड़गांव के लक्ष्मण विहार, सूरत नगर, अशोक विहार, बसई रोड, भीम नगर, आदि इलाके में पानी भर गया। हाईवे के लिंक रोड पर बारिश का पानी इकट्ठा हो जाने से पीक ऑवर में वाहनों के आने-जाने में दिक्कत आई।

बारिश के चलते अधिकांश चौक चौराहे से ट्रैफिक पुलिस वाले गायब नजर आए। अचानक मौसम के करवट लेने से अचानम में ठंढक घुल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed