फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   IMD Report Weather Forecast Delhi NCR Mausam ki jankari There will be relief from heat for a week

Weather : दिल्ली में बूंदाबांदी, कम होगा गर्मी का प्रकोप... मौसम रहेगा सुहावना, 34-36 डिग्री के बीच आएगा पारा

Fri, 02 May 2025 03:28 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 02 May 2025 03:28 AM IST
सार

दिल्ली के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई है. मौसम विभाग के अनुसार अब एक सप्ताह तक अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इस तरह से इस दौरान मौसम सुहावना और ठंडा बना रहेगा। इन गतिविधियों के कारण मौसम प्री मानसून जैसा रहेगा।

विज्ञापन
IMD Report Weather Forecast Delhi NCR Mausam ki jankari There will be relief from heat for a week
दिल्ली एनसीआर में बदलने लगा है मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई है। वैसे दिल्ली-एनसीआर में बृहस्पतिवार से मौसम ने करवट ले ली है। दिन में धूप के बावजूद हवाएं चलने से गर्मी का अहसास नहीं हुआ। दिन के तापमान में सामान्य से 0.7 डिग्री कम तक की गिरावट देखने को मिली। अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। बुधवार से ही दोपहर में हवा का रुख बदलकर पूर्वी हो गया था, इस कारण से तेज सतही हवाएं चलीं, जिससे गर्मी का अहसास कम हुआ। अब एक मई से सात मई तक पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में कई गतिविधियां होंगी। 

विज्ञापन

दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने व बादल छाने व हल्की बारिश-आंधी का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार एक मई से सात मई तक एक से दो दिन के ब्रेक पर आंधी व बारिश का अनुमान है। इस कारण से तापमान 34 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 01 मई की रात से 04 मई की सुबह तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, 05 और 06 मई को शाम के समय आंधी-तूफान और बादल गरजने की गतिविधियां रहेंगी। इससे पहले मौसम विभाग एक से दो मई के लिए बारिश व आंधी का येलो अलर्ट जारी कर चुका है।

24 से 28 अप्रैल तक तापमान लगातार 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया था। लेकिन 29 अप्रैल से तापमान में गिरावट दर्ज होने लगी। इस दिन तापमान सामान्य से नीचे चला गया और तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।। 30 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार अब एक सप्ताह तक अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इस तरह से इस दौरान मौसम सुहावना और ठंडा बना रहेगा। इन गतिविधियों के कारण मौसम प्री मानसून जैसा रहेगा। इस दौरान बारिश, गरज वाले बादल, धूल भरी हवाएं, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। तापमान 34-36 डिग्री के बीच बना रहेगा। 

आज का तापमान
अधिकतम तापमान: 38.6 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 26.8 डिग्री सेल्सियस

दो मई को सूर्यास्त: 6:57 मिनट
तीन मई को सूर्योद: सुबह 5:39 मिनट

यह भी पढ़ें- दर्द में कहराते हुए पत्नी ने बताई आपबीती: 'मैं सो रही थी, पति ने बेटी और भाई को कमरे से निकाला...फिर बना हैवान

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed