फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   weather change after rain in delhi

बारिश से लुढ़का दिल्ली एनसीआर का पारा, मौसम रहा सुहावना

Fri, 17 May 2019 05:34 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Fri, 17 May 2019 05:34 AM IST
विज्ञापन
weather change after rain in delhi
delhi rain

उत्तर-पश्चिमी हिमालयन क्षेत्र में 15 मई को आए नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के मौसम का मिजाज बदल गया है। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद बृहस्पतिवार को भी सुबह कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई, जिस कारण तापमान में गिरावट हुई। 40 के पार चल रहा तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। यह सामान्य से तीन डिग्री कम है। वर्ष 2015 के बाद बीते तीन साल में 16 मई को इतना कम तापमान दर्ज नहीं किया गया। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह से ही बादल छाए रहे। कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। पूरा दिन मौसम सुहावना रहा। हल्की हवाएं भी चलती रही। इस कारण अधिकतम तापमान 36.7 व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


दिल्ली में सबसे ठंडा क्षेत्र मुंगेशपुर रहा, जहां तापमान 33.7 डिग्री दर्ज हुआ। पूसा में तापमान 35 डिग्री रहा। वर्ष 2016 में 16 मई को तापमान 43 डिग्री, 2017 में 44.4 डिग्री व 2018 में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने गुरुवार सुबह 8.30 बजे तक 2.2 मिमी बारिश दर्ज की। सबसे अधिक 7.2 मिमी बारिश दिल्ली रिज में व उसके बाद पालम में 7.1 मिमी दर्ज हुई। उतराखंड व पंजाब में तापमान सामान्य से विशेष रूप से कम व हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ व पश्चिमी राजस्थान में सामान्य से कम दर्ज किया गया।


विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक उत्तर पश्चिमी भारत में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। शुक्रवार को अधिकतम 36 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed