{"_id":"64bf965733ee31f3de0b60b3","slug":"weather-becomes-pleasant-due-to-heavy-rains-in-delhi-ncr-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में जोरदार बारिश से मौसम हुआ सुहाना, उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में जोरदार बारिश से मौसम हुआ सुहाना, उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत
Tue, 25 Jul 2023 03:01 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 25 Jul 2023 03:01 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। बीते कुछ दिनों से मानसून की बारिश रुकी हुई थी। इस कारण से अधिकतम व न्यूनतम तापमान बढ़ रहा था और उमस पसीने छुड़ा रही थी। कई इलाकों में तो तापमान 39 डिग्री तक दर्ज हो रहा था। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि बारिश का यह दौर 28 जुलाई तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
रविवार को अधिकतम तापमान 37.6 व न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री दर्ज हुआ था। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। कुछ इलाकों में दोपहर के समय हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन इससे उमस में कोई राहत नहीं मिली। नजफगढ़ इलाके में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री दर्ज हुआ। पीतमपुरा व स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में तापमान 38.4 व पूसा इलाके में तापमान 38.1 दर्ज हुआ। जबकि इन इलाकों में न्यूनतम तापमान भी 30 से 31 डिग्री के बीच रहा।
विज्ञापन