फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weapons were earned in Bharat Singh's murder.

खुलासा, भरत सिंह की हत्या में दिलवाए थे हथियार

Wed, 27 May 2015 09:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 27 May 2015 09:16 PM IST
विज्ञापन
Weapons were earned in Bharat Singh's murder.

उनके पास से पुलिस ने चीन में निर्मित एक हैंड ग्रेनेड सहित काफी संख्या में पिस्टल और देसी कट्टा बरामद किए थे। रोहित को हत्या के एक मामले में उम्रकैद की सजा हो चुकी है।

विज्ञापन


लेकिन जनवरी में वह पैरोल पर निकलने के बाद फरार हो गया। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक बदमाशों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि पेरोल पर जेल से निकलने के बाद रोहित अपने पुराने सहयोगियों के साथ मिलकर हथियार की तस्करी करने लगा।
विज्ञापन


इसी दौरान उसकी मुलाकात पूर्व विधायक भरत सिंह की हत्या में शामिल उदयवीर के भतीजे हेमंत से हुई।

भरत सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा

Weapons were earned in Bharat Singh's murder.

अलीपुर थाना पुलिस की गिरफ्त में आए तीन बदमाशों ने ही पूर्व विधायक भरत सिंह की हत्या के लिए हथियार मुहैया करवाए थे।

बदमाशों ने उत्तर प्रदेश के एक हथियार सप्लायर से हथियारों की खेप लेकर भरत सिंह की हत्या में शामिल उदयवीर के भतीजे हेमंत को दिए थे। बदमाशों ने खुलासा किया है कि इस बार वह हथियार का इस्तेमाल जेल में बंद अपने एक सहयोगी को छुड़ाने के लिए करने वाले थे।

साथ ही उन लोगों को दिल्ली के एक हवाला कारोबारी से लूटपाट की वारदात को अंजाम देना था। अलीपुर थाना पुलिस ने सोमवार को सोनीपत निवासी रोहित उर्फ रॉबिन, भिवानी निवासी सतेंद्र उर्फ लीला और नरेला निवासी शकील को गिरफ्तार किया था।

एक बदमाश को थी छुड़ाने की तैयारी

Weapons were earned in Bharat Singh's murder.

उसने पूर्व विधायक की हत्या के लिए उसे हथियार मुहैया करवाए थे। बदमाशों ने खुलासा किया है कि गिरफ्तारी के समय तीनों बदमाश बहादुरगढ़ जा रहे थे।

जहां गिरोह के सदस्यों की बैठक थी। इस बैठक में दिल्ली की जेल में बंद अपने एक सहयोगी को पुलिस हिरासत से छुड़ाने की रणनीति तैयार करनी थी।

साथ ही गिरोह के बदमाश दिल्ली के एक हवाला कारोबारी की रेकी कर चुके थे और एकबड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed