फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   we will clean sweep in Punjab elections

पंजाब चुनाव में करेंगे क्लीन स्वीप, सिद्धू AAP में आएं तो स्वागत

Sat, 05 Dec 2015 10:05 PM IST
Updated Sat, 05 Dec 2015 10:05 PM IST
विज्ञापन
we will clean sweep in Punjab elections

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब विधानसभा चुनाव में भारी जीत का दावा किया है। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हम राजनीति बदलने के लिए आए है।

विज्ञापन


पंजाब विधानसभा चुनाव के पूर्व कराए गए सर्वे में आम आदमी पार्टी क्लीन स्वीप कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पूर्व सांसद व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू अगर हमारी पार्टी में आना चाहे तो उनका स्वागत है।
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने सिद्धू से किसी तरह की बातचीत से इंकार किया। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधायकों की सैलरी बढ़ने पर खुशी जाहिर की। कहा कि अगर दिल्ली के विधायकों की सैलरी से प्रधानमंत्री की सैलरी कम है तो उनकी भी सैलरी बढ़नी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि अगर भारत के प्रधानमंत्री से अमेरिका के प्रधानमंत्री ओबामा उनकी सैलरी पूछ ले तो वे क्या कहेंगे। उन्होंने दिल्ली में स्कूल की कमी पर चिंता जाहिर की। कहा कि मुझे शर्म आती है जब लोग स्कूल में दाखिले के लिए मुख्यमंत्री से सिफारिश करने पहुंचते है।

सरकार चलाना कोई रॉकेट साइंस नहीं है

we will clean sweep in Punjab elections

व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए जिसमें डिमांड से ज्यादा सप्लाई हो। स्कूल ज्यादा से ज्यादा खुलेंगे तो बच्चों के दाखिले के लिए सिफारिश की आवश्यकता नहीं होगी। दिल्ली की ट्रैफिक समस्या पर कहा कि बसों के लिए एलिवेटेड कॉरीडोर होना चाहिए।


केजरीवाल ने कहा कि सरकार चलाना कोई रॉकेट साइंस नहीं है। कुछ राजनीतिक समस्याएं होती है कुछ संवैधानिक। बिजली की दर के मामले में उन्होंने कहा कि बिजली कंपनियों ने गड़बड़ी की है तो उसे खत्म करना होगा।

इसका फायदा पूरे दिल्ली वालों को होगा। बिजली दर में कमी आएगी। बिजली कंपनियों के सीएजी रिपोर्ट पर कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई लड़ रहे है उम्मीद है कि नतीजा हमारे पक्ष में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed