'हमारे पीछे बहुत बड़ी ताकतें लगी हुई हैं, यकीन मत करना'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर उन्हीं तेवरों के साथ दिखाई दिए जिनमें वो दिल्ली चुनाव के वक्त दिखाई देते थे। केजरीवाल दिल्ली के करावल नगर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए बोल रहे थे।
केजरीवाल ने अपनी इस जनसभा में जहां केन्द्र सरकार को जमकर कोसा तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली की जनता का शुक्रिया अदा करना नहीं भूले। कहा दिल्ली केन्द्र सरकार को हजारों करोड़ रुपया देती है तो ऐसे में उसे भी कुछ वापस में मिलना चाहिए
कम से कम दिल्ली को 10 हजार करोड़ रूपए तो वापस मिलना ही चाहिए। दिल्ली के सीएम बोले कि ये ये अपना धरना कर रहे हैं, हम अपना धरना कर रहे हैं। यहां लोगों के सामने अपनी बात रखते वक्त केजरीवाल ने मीडिया पर भी सवाल उठा दिए।
केजरीवाल ने कहा षडयंत्र हो रहा है हमारे खिलाफ
केजरीवाल ने खुद के खिलाफ षडयंत्र की बात करते हुए मीडिया पर निशाना साधा बोले हमारे पीछे बहुत बड़ी ताकतें लगी हुई हैं, लेकिन अगर आप टीवी वालों को हमें बदनाम करते हुए देखो तो यकीन मत करना।
केजरीवाल यहीं नहीं रूके अपने बादों और सरकार के कामों का जिक्र भी कर डाला। बोले कि हमें कई काम करने हैं। अब मह अनाधिकृत कॉलोनियों को स्थाई करेंगे। इसके अलावाइस बार आपको दिल्ली में पानी की किल्लत से नहीं जूझना होगा।
हमने कहा था कि हम भ्रष्टाचार मुक्त दिल्ली बनाएंगे जिसके के लिए हमने भ्रष्टाचार निरोधी हेल्पलाइन नंबर्स जारी कर दिए हैं। सीएम बोले हमने ये भी कहा था कि हम बिजली के बिल आधे करेंगे हमने अपना वादा पूरा किया।