{"_id":"4dcdc2ba37a73d9bf16317de3e2b5248","slug":"wavering-workers-shall-be-punished","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय पर बसें नहीं चलाना पडे़गा भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय पर बसें नहीं चलाना पडे़गा भारी
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 16 Dec 2013 04:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बसों के अपने निर्धारित समय से लेट चलने पर रोडवेज महाप्रबंधक ने इसे गंभीरता से लिया है। इस संबंध में महाप्रबंधक ने 18 दिसंबर को बल्लभगढ़ बस डिपो कार्यालय पर कर्मचारियों की एक बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
पिछले कुछ समय से बल्लभगढ़ बस डिपो से बसों का संचालन देरी से हो रहा है। जिस कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। यात्रियों द्वारा भेजी गई शिकायतें रोडवेज को मिली हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा कुछ कर्मचारी डयूटी के दौरान काम से नदारद भी मिले हैं। इन शिकायतों पर कार्रवाई करने के लिए रोडवेज महाप्रबंधक यशपाल यादव ने सभी चालकों एवं परिचालकों की एक बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
यशपाल यादव ने बताया कि शादियों के सीजन के कारण रोडवेज की कुछ बसें दूसरी जगह व्यस्त हैं। लेकिन बावजूद इसके जो बसें डिपो पर मौजूद हैं, उन्हें समय पर कैसे चलाया जाए इसके बारे में बैठक की जाएगी।
पता चला है कि पिछले कुछ दिनों में कुछ कर्मचारियों का रवैया काम के प्रति लापरवाही भरा रहा है। जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना भी पड़ा है। ऐसा भवष्यि में न हो, इसके लिए भी कर्मचारियों को बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया है।
उन्होंने बताया कि बैठक में कर्मचारियों के काम का एक नया शेड्यूल बनाया जाएगा। जिसमें निकट भविष्य में रिटायर होने वाले कर्मचारियों को डिपो परिसर की ही डयूटी पर रखा जाएगा। जबकि अन्य को रूट पर चेकिंग एवं बस संचालन में लगाया जाएगा।