{"_id":"6214e97bb90adc250a473915","slug":"water-will-not-come-in-rohini-for-two-days-tankers-can-be-ordered-like-this","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: रोहिणी में दो दिन तक नहीं आएगा पानी, ऐसे मंगा सकते हैं टैंकर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: रोहिणी में दो दिन तक नहीं आएगा पानी, ऐसे मंगा सकते हैं टैंकर
Tue, 22 Feb 2022 07:17 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Tue, 22 Feb 2022 07:17 PM IST
सार
दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार रोहिणी इलाके जी-6 सेक्टर-16, पॉकेट 11-ए सेक्टर 23, पॉकेट 24 सेक्टर-24, सेक्टर-24, सेक्टर-11, एक्सटेंशन सेक्टर-11 रोहिणी, रिठाला गांव और रिठाला स्थित दिल्ली जल बोर्ड के स्टाफ क्वार्टर में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
नल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के रोहिणी इलाके में आगामी दो दिनों तक पेयजल आपूर्ति नहीं होगी। दरअसल दिल्ली जल बोर्ड की ओर से रोहिणी इलाके में पेयजल आपूर्ति मुहैया कराने वाले भूमिगत जलाशय और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की बुधवार और गुरुवार को सफाई करेगा। इस कारण इन दोनों दिन पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार रोहिणी इलाके जी-6 सेक्टर-16, पॉकेट 11-ए सेक्टर 23, पॉकेट 24 सेक्टर-24, सेक्टर-24, सेक्टर-11, एक्सटेंशन सेक्टर-11 रोहिणी, रिठाला गांव और रिठाला स्थित दिल्ली जल बोर्ड के स्टाफ क्वार्टर में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जल बोर्ड ने रोहिणी इलाके के निवासियों से आग्रह किया है वे पानी की बचत करें और पानी का उपयोग जरूरत के अनुसार करें। साथ ही पानी की कमी होने पर बोर्ड के कंट्रोल रूम से टैंकर मंगाए जा सकते हैं।
विज्ञापन