{"_id":"1fafda463b689026bfc17b49d118ff8f","slug":"water-was-denied-by-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी न मिलने पर लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी न मिलने पर लोगों ने किया हंगामा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 06 Jun 2014 03:30 PM IST
विज्ञापन
पानी न मिलने से परेशान मेरठ रोड के लोगों ने जोरदार हंगामा किया। निगम ठेकेदार पर मनमानी का आरोप लगाते हुए लोगों ने पेयजल सप्लाई न होने के लिए निगम अफसरों को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
निगम उप आयुक्त को सौंपे ज्ञापन में मेरठ रोड, हरवंशनगर, सेवानगर और घूकना के लोगों ने कहा कि ठेकेदार ने घटिया श्रेणी का पाइप पेयजल लाइन में डलवा दिया। इससे लाइन पानी की सप्लाई कर ही नहीं पा रही है।
विज्ञापन
पाइप दो बार फट चुके हैं, जबकि एक बार पिचक गए। आए दिन की परेशानी का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। रामवीर सिंह, हरीसिंह, नरेंद्र, विनोद कुमार और आनंद सिंह ने चेतावनी दी है कि यदि तत्काल पेयजल सप्लाई शुरू नहीं कराई जाती है तो निगम आफिस पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन