फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Water trafficking swing in gurgaon

केजरीवाल ने भगाया, तो गुड़गांव पहुंच गए वो

Thu, 09 Jan 2014 04:01 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 09 Jan 2014 04:01 PM IST
विज्ञापन
Water trafficking swing in gurgaon

दिल्ली में टैंकर माफियाओं के खिलाफ केजरीवाल सरकार के कड़े रुख के बाद पानी के तस्करों ने गुड़गांव और फरीदाबाद का रुख कर लिया है।

विज्ञापन


दिल्ली के सीमावर्ती इलाकों में अब इन दोनों शहरों से टैंकरों से पानी की सप्लाई का कारोबार जोर पकड़ रहा है। गुड़गांव सहित एनसीआर के दूसरे शहरों में पानी की तस्करी एक बड़ा कारोबार है।

इस कारोबार से बड़ी-बड़ी नामचीन हस्तियों के साथ सफेदपोश भी जुड़े हैं। चूंकि पूरे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य हो रहे हैं, ऐसे में टैंकरों से पानी सप्लाई कर पानी की भरपाई की जाती है। सर्वविदित है कि अवैध बोर पर सुप्रीम कोर्ट की पाबंदी है। इस पाबंदी के बाद से लुके-छिपे टैंकरों से पानी की तस्करी का कारोबार किया जाता है।
विज्ञापन


अब चूंकि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए इस पर लगाम लगाने की तैयारी कर ली है, ऐसे में दिल्ली के पानी तस्करों के साथ गुड़गांव और फरीदाबाद के पानी तस्कर भी उक्त दो शहरों में सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुड़गांव से दिल्ली की पहुंच पांच दिशाओं से है। फरीदाबाद से तीन बॉर्डर क्रॉस कर दिल्ली में प्रवेश किया जा सकता है। इन दोनों शहरों से दिल्ली के सीमावर्ती हिस्सों में पहले भी टैंकरों से पानी सप्लाई होता था। अब यह और बढ़ने के आसार हैं।

हर महीने करीब 50 मामले होते हैं दर्ज
अकेले गुड़गांव में हर महीने औसतन 50 के करीब अवैध बोरवेल के मामले दर्ज होते हैं। प्रशासन की अनुशंसा पर पुलिस अवैध बोरवेल करने वालों पर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार भी कर रही है, लेकिन शहर के बाहरी हिस्सों में अभी धडल्ले से अवैध बोरवेल से टैंकरों में पानी भरा जा रहा है। मानेसर, पटौदी, बजघेड़ा और दौलताबाद की ओर बड़ी संख्या में अभी अवैध बोरवेलों से टैंकरों में पानी भरा जाता है।


सीमावर्ती इलाकों में पेट्रोलिंग बढ़ेगी
नगर निगम के कमिश्नर डॉ. प्रवीण कुमार भी स्वीकार करते हैं कि अवैध बोरवेल पर पूरी तरह पाबंदी नहीं लग पाई। दिल्ली में सख्ती के बाद उन्होंने भी ऐसी संभावना जताई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सीमावर्ती इलाकों में पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी। अलग से टीम बनाकर निगरानी कराई जाएगी। हालांकि प्रशासन की ओर से पहले से ही एक टीम बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed