{"_id":"590b026eedb49364e6538c20e8315fe2","slug":"water-tanker-killed-eight-years-old-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के टैंकर ने ली आठ साल के बच्चे की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के टैंकर ने ली आठ साल के बच्चे की जान
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 25 Jun 2014 08:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी की 17 नंबर चुंगी के पास पानी के एक बेलगाम टैंकर की चपेट में आने से बच्चे की मौत हो गई। आरोपी चालक ट्रैक्टर पर दो टैंकर जोड़ कर चला रहा था। हादसे के बाद आरोपी चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस माह पानी के टैंकर से दबकर मरने की यह दूसरी घटना है। थाना सारन के नंगला एंक्लेव में 11 जून की रात एक पानी के टैंकर ने डेढ़ वर्षीय बच्चे को कुचल दिया था।
विज्ञापन
मूलरूप से बिहार का रहने वाला राम भवन यहां की नेहरू कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता है। वह एक निजी कंपनी में काम करता है। जबकि उसका आठ साल का बेटा सुनील इसी इलाके के एक स्कूल में पढ़ रहा था।
विज्ञापन
मंगलवार शाम सुनील आसपास के बच्चों के साथ पहाड़ी पर स्थित मंदिर में प्रसाद लेने के लिए गया था। वहां से लौटते समय सभी बच्चे डबुआ कॉलोनी के चुंगी नंबर 17 के पास से गुजर रहे थे। तभी टैंकर की चपेट में आकर सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
टैंकरों से लोगों के दबने के मामले को 22 तारीख की मुख्यमंत्री की सभा में श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शिवचरण लाल शर्मा उठा चुके हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा था कि उनके क्षेत्र में पानी की किल्लत के कारण करीब तीन सौ टैंकर चलते हैं। जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसलिए एनआईटी क्षेत्र में पाइपलाइन से पर्याप्त पानी देने का इंतजाम किया जाए।
ट्रैक्टर ने साइकिल सवार किशोर को कुचला
दिल्ली के बेगमपुर में बुधवार सुबह ट्रैक्टर ने किशोर को कुचल दिया। सूचना मिलते ही परिजन व स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया और ट्रैक्टर कब्जे में लेकर चालक विजय बहादुर उर्फ लालाराम (25) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मनीष (14) परिवार के साथ शाहबाद डेयरी इलाके में रहता था। सुबह करीब 9:30 बजे वह घर से कुछ सामान खरीदने के लिए साइकिल से निकला। इस बीच जैसे ही वह नेत्रहीन स्कूल के सामने पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया।