{"_id":"5c578b6bbdec2258bd0c84e1","slug":"water-supply-will-be-affected-in-many-areas-of-delhi-for-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिनों तक कई इलाकों में प्रभावित रहेगी जलापूर्ति, हेल्प लाइन नंबर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिनों तक कई इलाकों में प्रभावित रहेगी जलापूर्ति, हेल्प लाइन नंबर जारी
Mon, 04 Feb 2019 06:16 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 04 Feb 2019 06:16 AM IST
विज्ञापन
पानी की टंकी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमिगत टैंक और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की साफ सफाई के कारण सोमवार और मंगलवार को राजधानी के कई इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। द्वारका वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, सेक्टर-13, 16, 17 और 18, ककरौला और आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। जल बोर्ड ने यह जानकारी दी। लोगों से अपील की गई है कि वे अपने घरों में पानी इकट्ठा कर रखे लें, ताकि जरूरी कार्यों के लिए परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन
साफ सफाई की वजह से मंगोलपुरी कलां गांव, हरिजन बस्ती, प्रेम नगर, किराड़ी गांव, विश्वविद्यालय क्षेत्र, विजय नगर, तिमारपुर, खैबर पास, मैटकॉफ हाउस, मजनूं का टीला और पुराना सचिवालय सहित अन्य जगहों पर पानी की आपूर्ति कम रहेगी।
विज्ञापन
पानी टैंकर के लिए करें संपर्क
दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों से कहा है कि पानी के टैंकर के लिए 1916, 1800117118, 23527679, 23634469, 28521123, 65290868, 25193140, 27915965, 23810930,27619244 या 27617609 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन