{"_id":"65934ef3bac3be8e4c042a43","slug":"water-supply-will-be-affected-in-delhi-on-january-5-due-to-installation-of-flow-meter-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Water Supply: इस दिन कई इलाकों में पानी की सप्लाई होगी प्रभावित, किल्लत से बचने के लिए स्टोर कर लें वॉटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Water Supply: इस दिन कई इलाकों में पानी की सप्लाई होगी प्रभावित, किल्लत से बचने के लिए स्टोर कर लें वॉटर
Tue, 02 Jan 2024 05:17 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 02 Jan 2024 05:17 AM IST
सार
दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों को पानी का भंडारण करने की सलाह दी है। नरेला यूजीआर से संबंधित लाइन में फ्लो मीटर लगाने का काम किया जाएगा। जिस वजह से दिल्लीवासियों को पानी की किल्लत हो सकती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाहरी दिल्ली के कुछ इलाकों में 5 जनवरी को पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड के मुताबिक, नरेला यूजीआर से संबंधित लाइन में फ्लो मीटर लगाया जाएगा। इस दौरान सुबह 10 से रात 10 बजे तक आपूर्ति प्रभावित होगी। इसका असर सिंघु, सिंगोला, खामपुर, बकोली, हामिदपुर, स्वर्ण जयंती विहार, टिकरी खुर्द गांव और उसके आसपास के इलाकों में दिखेगा।
विज्ञापन
ऐसे में बोर्ड ने लोगों को पानी का भंडारण करने की सलाह दी है। इसके अलावा पाइप लाइन जोड़ने के कारण मध्य व दक्षिण-पूर्व दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी। यहां डीएमआरसी पानी की पाइपलाइन जोड़ने का काम करेगी। इसके कारण बुधवार शाम और बृहस्पतिवार सुबह जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
बोर्ड के मुताबिक बुडेला, डी-ब्लॉक जनकपुरी, सागरपुर और आसपास का क्षेत्र दिल्ली कैंट (एमईएस), एनडीएमसी क्षेत्र, आरके पुरम, मोतीबाग नानकपुरा, कटवारिया सराय, बेर सराय, वसंत विहार, वसंत एन्क्लेव, शांति निकेतन, वेस्टेंड कॉलोनी, ग्रीन पार्क, सफदरजंग एन्क्लेव, एसडीए, हौज खास, मुनिरका, किशनगढ़, मस्जिद मोठ, महरौली का हिस्सा, आईआईटी, जेएनयू, एम्स, सफदरजंग अस्पताल और डियर पार्क जलाशय के आसपास के इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन