फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Water supply may be available in Dwarka by this evening.

Delhi : द्वारका में आज शाम तक हो सकती है पानी की आपूर्ति, जरूरतें पूरी करने के लिए अभी भटक रहे हैं लोग

Sun, 14 Jul 2024 05:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 14 Jul 2024 05:55 AM IST
सार

नहर की मरम्मत के दौरान डाला गया लेंटर पूरी तरह सूखा नहीं है। हरियाणा सरकार और दिल्ली सरकार को आशंका है कि पानी पूरा छोड़ने पर नहर दोबारा टूट सकती है। 

विज्ञापन
Water supply may be available in Dwarka by this evening.
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा से मुनक नहर में अभी एक तिहाई क्षमता से ही पानी छोड़ा जा रहा है। नहर की मरम्मत के दौरान डाला गया लेंटर पूरी तरह सूखा नहीं है। हरियाणा सरकार और दिल्ली सरकार को आशंका है कि पानी पूरा छोड़ने पर नहर दोबारा टूट सकती है। 

विज्ञापन


शनिवार को देर शाम तक बवाना में बनाए गए टैंक में पर्याप्त पानी नहीं पहुंचा था। द्वारका जलशोधक संयंत्र से जुड़े इलाकों में रविवार को शाम तक पेयजल आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद है।   इधर, द्वारका में शनिवार को लोग घरेलू कार्य के लिए भी पानी के लिए लोग भटकते दिखे।
विज्ञापन


इलाके में कुछ घरों में लगे सबमर्सिबल पंप से पानी भरने में लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह से शाम तक पानी की खोज में बर्तन लेकर इधर-उधर भटकते रहे। इलाके में कहीं पानी नहीं मिलने पर कुछ लोगों ने बोतल बंद पानी खरीदा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed