अवैध कनेक्शन से पानी लेने वालों की बढ़ेगी मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनधिकृत रूप से पानी व सीवर के उपयोग को लेकर दिल्ली जल बोर्ड सख्त हो गया है। जलबोर्ड का प्रवर्तन विभाग ने ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है।
जल बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों की अगुवाई में 10 अलग-अलग टीमें बनाई हैं जो इलाकों में पहुंचकर जांच भी कर रहे हैं। पिछले सप्ताह जलबोर्ड की इस टीम ने 4546 जगहों की जांच की।
जिसमें 871 लोग जल बोर्ड के प्रावधानों का उल्लंघन करते पाए गए। ऐसी संपत्तियां जिनके खिलाफ चालान जारी किया गया उनमें 77 होटल, मॉल, बड़ी संख्या में कमर्शियल संपत्तियां शामिल हैं।
चालानों को स्पेशल मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के पास जमा किया गया है। जल्द ही दोषियों को समन जारी किया जाएगा। दिलशाद गार्डन, आया नगर, खिचड़ीपुर में सबसे ज्यादा लोगों ने अवैध कनेक्शन चला रहे थे।
इन जगहों पर अबतक हुए चालान
यहां 264 चालान किया गया है। पटेल नगर में 123 चालान, मुखर्जी नगर में 59, करोल बाग में 25 लोगों का चालान किया गया है। ग्रीन पार्क इलाके में 33 घरों में चालान किया गया।
पानी का दुरुपयोग करने वालों पर दो हजार रुपये, इमारतों में बिना नोटिस के उपयोग बढ़ाने पर पांच हजार रुपये, ऑनलाइन बूस्टर के इस्तेमाल पर दो हजार रुपये का जुर्माना किया गया है।
जल बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान अगले हफ्ते में भी जारी रहेगा। बता दें कि दिल्ली सरकार ने पानी व सीवर के विकास शुल्क को, पानी के मामले में 494 रुपये प्रति वर्ग मीटर से घटाकर 100 रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दिया है।
जबकि सीवर के मामले में 440 रुपये प्रति वर्ग मीटर से घटाकर 100 रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दिया है । अनधिकृत कनेक्शन को नियमित कराने के लिए 18000 रुपये से घटाकर 3300 रुपये किया गया है।