{"_id":"6a513b8ac86a9af8270a4c49","slug":"water-enters-jan-aushadhi-kendra-due-to-waterlogging-medicines-damaged-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1009-125876-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जलभराव के कारण जन औषधि केंद्र में घुसा पानी, दवाएं खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जलभराव के कारण जन औषधि केंद्र में घुसा पानी, दवाएं खराब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
जिला नागरिक अस्पताल परिसर में कराए गए नवीनीकरण कार्य की पहली ही बारिश में पोल खुल गई। बृहस्पतिवार को हुई बारिश के बाद अस्पताल परिसर में स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में पानी भर गया, जिससे हजारों रुपये मूल्य की दवाएं खराब हो गईं। जानकारी के अनुसार, हाल ही में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने अस्पताल परिसर में कंक्रीट सड़क का निर्माण कराया है। सड़क का स्तर पहले से अधिक ऊंचा होने के कारण बारिश का पानी ढलान के साथ सीधे जन औषधि केंद्र में पहुंच गया। केंद्र का फर्श और निचले रैक पानी में डूब गए, जिससे वहां रखी कई जरूरी दवाएं भीगकर खराब हो गईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई। यदि नालियों का उचित प्रबंध किया जाता या केंद्र को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाता तो नुकसान से बचा जा सकता था। इस मामले में संबंधित अधिकारी से बात नहीं हो पाई ।