{"_id":"6c823dc6da2e8a775a5dde9d89163868","slug":"water-crises-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के इन इलाकों में अगले 3 दिन रहेगा पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के इन इलाकों में अगले 3 दिन रहेगा पेयजल संकट
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 05 Feb 2014 09:10 AM IST
विज्ञापन
राजधानी के कई इलाकों में आगामी तीन दिनों के दौरान पेयजल संकट रहेगा। दिल्ली जल बोर्ड की कई पाइप लाइनों में लीकेज हो गई है। उन लाइनों को बुधवार और बृहस्पतिवार को सही किया जाएगा।
विज्ञापन
डीजेबी के अनुसार जल विहार मुख्य पाइप लाइन में लीकेज होने के चलते बुधवार को जल विहार कॉलोनी, लाजपत नगर, नेहरू नगर, आश्रम, श्रीनिवासपुरी, डिफेंस कालोनी, कोटला मुबारकपुर, लोधी कालोनी, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, सुंदर नगर, निजामुद्दीन, जंगपुरा, भोगल और आसपास के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
वहीं पश्चिमी दिल्ली मुख्य पाइप लाइन में इंटर कनेक्शन के चलते बुधवार और बृहस्पतिवार को राजा गार्डन, मानसरोवर गार्डन, वरुण निकेतन, ख्याला, सुभाष नगर, रानी बाग, जेल रोड, सरस्वती गार्डन, शारदापुरी, टैगोर गार्डन, तिहाड़ गांव, राजौरी गार्डन, अशोक विहार, रमेश नगर, विष्णु गार्डन, शकूरपुर, कर्मपुरा, मोती नगर, उत्तम नगर, पंजाबी बाग, अशोक नगर, कीर्ति नगर, हरी नगर, पीतमपुरा, तिलक नगर आदि इलाकों में पानी नहीं आएगा।
विज्ञापन
सुभाष पार्क मेन लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण बृहस्पतिवार और शुक्रवार को जामा मस्जिद, चांदनी चौक, दरियागंज, एलएनजेपी अस्पताल, टाउन हाल, कश्मीरी गेट, मोरी गेट, रामलीला मैदान आदि इलाकों में पेयजल आपूर्ति नहीं आएगी।