फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   water and sewer bill can be filled online

अब ऑनलाइन भरे जाएंगे सीवर, पानी के बिल

Fri, 04 Mar 2016 04:55 PM IST
मयंक तिवारी/अमर उजाला, गुड़गांव
मयंक तिवारी/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 04 Mar 2016 04:55 PM IST
विज्ञापन
water and sewer bill can be filled online
ऑनलाइन एग्जाम - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) के सेक्टर एक से लेकर 57 तक में रहने वाले एक लाख से अधिक भवन मालिकों की राह और आसान होगी। उन्हें अब सीवर, पानी के बिल भुगतान के लिए कार्यालय का चक्कर नहीं काटना होगा। मई से यह सुविधा ऑनलाइन होने जा रही है। प्रदेश भर में सीवर व पानी की व्यवस्था ऑनलाइन करने की हुडा की योजना है।

विज्ञापन


हुडा प्रशासक हरदीप सिंह ने बताया कि हुडा ने बीसी इट्स कंपनी के साथ इसके लिए तीन साल का करार किया है। जो प्रदेश भर के हुडा सेक्टरों को लेकर अलग से सॉफ्टवेयर विकसित करेगा।
विज्ञापन


जिसमें सभी भवन मालिकों को जोड़ा जाएगा। प्रदेश में जिस तरह से बिजली के बिल का  मीटर रीड कर ऑन स्पॉट बिलिंग की जाती है। उसी तरह की व्यवस्था की जाएगी। कंपनी की ओर से पूरे सिस्टम को ऑनलाइन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भुगतान करने वाला व्यक्ति अपने बिल का भुगतान चेक से कंपनी के कर्मचारी को भी कर सकता है। यदि वह भुगतान चेक से नहीं करना चाहता है तो ऑनलाइन कर सकता है। पहले चरण में अप्रैल माह में पंचकूला से शुरुआत की जाएगी। दूसरे चरण में मई माह से गुड़गांव में सुविधा शुरू होगी। हुडा प्रशासक हरदीप सिंह ने इंजीनियरिंग विंग से कंपनी को डाटा उपलब्ध कराने का निर्देश जारी किया है।


इसे भी जाने
: हुडा के सेक्टर एक से लेकर 57 तक के लोगों को मिलेगी सुविधा
: एक लाख से अधिक भवन मालिकों को मिलेगा लाभ
: ऑन लाइन सिस्टम होने से पारदर्शिता बढ़ेगी
: हुडा के डिफाल्टरों का पता भी चलेगा।
: किसी तरह का विवाद होने होने पर ऑन लाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

क्या थी समस्या
: हुडा सेक्टरों में पानी चोरी की समस्या है। अवैध सीवर कनेक्शनों की भरमार है।
: इनके द्वारा बिल न अदा करने से हुडा को नुकसान हो रहा था। 
: जिनको बिल जमा करना होता था वह भी परेशान रहते थे।

कोट 
हुडा सेक्टरों में रहने वालों की सुविधा के लिए ऑनलाइन सिस्टम से सीवर व पानी के बिल के भुगतान की व्यवस्था की जा रही है। आईटी कंपनी की ओर से मई माह तक सिस्टम चालू कर दिया जाएगा।-हरदीप सिंह, प्रशासक, हुडा, गुड़गांव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed