फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Water and electricity crises in delhi

3 दिन तक रहेगा बिजली-पानी संकट

Mon, 10 Mar 2014 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 10 Mar 2014 02:25 AM IST
विज्ञापन
Water and electricity crises in delhi

दिल्ली के अनेक इलाकों में आगामी तीन दिन तक पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इन इलाकों में नई दिल्ली इलाका भी शामिल है।

विज्ञापन


दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार, जनकपुरी मेन लाइन में लीकेज होने के चलते नई दिल्ली के साथ-साथ दक्षिणी दिल्ली की कई कॉलोनियों में सोमवार और मंगलवार को पानी नहीं आएगा।

इन इलाकों में आरकेपुरम, वसंत विहार, कटवारिया सराय, बेर सराय, किशनगढ़, मुनिरका, जेएनयू, महरौली, आईआईटी, ग्रीन पार्क, सफदरजंग एन्क्लेव, जनकपुरी, सागर पुर, दिल्ली कैंट, मोती बाग में पानी नहीं आएगा।
विज्ञापन


पढ़ें: गोरखपुर के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलेगी
विज्ञापन
विज्ञापन


नानक पुरा, वसंत एन्क्लेव, शांति निकेतन, वेस्टेंड कॉलोनी, एम्स, सफदरजंग अस्पताल, कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया, अधचीनी, लाडो सराय और अरबिंदो आश्रम भी पेयजल संकट क्षेत्र में शामिल हैं।


वहीं वजीराबाद प्लांट में पाइप लाइन बदलने के चलते मंगलवार और बुधवार को जामा मस्जिद, चांदनी चौक, दरियागंज, कश्मीरी गेट, मोरी गेट और आसपास के क्षेत्र, अजमेरी गेट, रामलीला ग्राउंड, साउथ एक्सटेंशन, ग्रेटर कैलाश, निरंकारी कॉलोनी, गांधी विहार, मुखर्जी नगर आदि इलाकों में पेयजल संकट रहेगा।

इन इलाकों में प्रभावित रहेगी बिजली  
तकनीकी और मरम्मत कार्य के चलते टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल) के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

बादली के कुछ इलाकों में 11 से चार, लिबासपुर में 10:30 से 5:30, आनंदधाम कॉलोनी 11 से दो, महावीर विहार, चंद्रपुर कला और माजरा डबास में 11 से 2, वजीरपुर और अशोक विहार फेज वन में 11 से 2, गौरव नगर में 11 से 3, बसई दारापुर में 10 से 6, रंजीत नगर में 10 से तीन, टिगीपुर एक से चार, अलीपुर, बुद्धपुर और नांगल में 11 से 5, विजय नगर में 11 से 5, शालीमार बाग में 10.30 से 3.30 तक  बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed