फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Water accumulates in more than half a dozen government schools in the Pingawan block after rainfall, disrupting studies.

Delhi NCR News: बारिश के बाद पिनगवां खंड के आधा दर्जन से अधिक सरकारी स्कूलों में भर जाता है पानी, पढ़ाई होती है प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
हर बारिश के बाद मामलिका, फलेंडी, शाह चोखा समेत कई स्कूलों में जलभराव, बरामदों तक आ जाता है पानी
विज्ञापन

सद्दाम हुसैन
पिनगवां। सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा व सुविधाओं के दावे पिनगवां खंड के कई विद्यालयों में हर बारिश के बाद धरे रह जाते हैं। मामलिका, फलेंडी, शाह चोखा, गंगवानी और रानोता समेत कई स्कूलों में जैसे ही बारिश होती है, मैदानों में पानी भर जाता है। कुछ जगहों पर उचित निकासी न होने से बरामदों तक में जलभराव हो जाता है, जिससे बच्चों व शिक्षकों को आवाजाही में भारी दिक्कत होती है।
हाल की बारिश में कई दिनों तक पानी जमा रहा, जिससे मैदान में जाना व कक्षाओं तक पहुंचना मुश्किल हो गया। कुछ स्कूलों को विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए छुट्टी भी करनी पड़ी। यह समस्या हर साल आती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

ग्रामीण रफीक खान, साजिद खान, हसन मुहम्मद, अंसार खान, जावेद खान व आरिफ खान का कहना है कि सरकार शिक्षा गुणवत्ता सुधारने की बात तो करती है, पर मूलभूत समस्याओं पर ध्यान नहीं देती। जलभराव से फिसलन व बीमारियां फैलने का खतरा है। उन्होंने प्रशासन व शिक्षा विभाग से मांग की है कि प्रभावित स्कूलों में जल निकासी की पुख्ता व्यवस्था कर परिसरों का स्तर ऊंचा किया जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000
जलभराव और अन्य समस्याओं वाले विद्यालयों की सूची उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। विभाग स्तर पर मामले पर कार्रवाई की जा रही है और शीघ्र समाधान का प्रयास किया जाएगा।
-वीरेंद्र कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी पुन्हाना।



फोटो कैप्शन:- मामलिका स्कूल के ग्राउंड में भरा पानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed