फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   watch video of indigo staff manhandling a passenger

इंडिगो स्टाफ ने यात्री को पीटा, वीडियो वायरल होने पर इंडिगो ने मांगी माफी

Wed, 08 Nov 2017 10:49 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 08 Nov 2017 10:49 AM IST
विज्ञापन
watch video of indigo staff manhandling a passenger
indigo staff beating a passenger - फोटो : ANI

विज्ञापन

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कुछ दिन पहले इंडिगो एयरलाइन के कर्मचारियों द्वारा एक यात्री से बदसलूकी, धक्कामुक्की और मारपीट का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो के वायरल होते ही एयरलाइन ने घटना के लिए माफी मांगी है और दोषी कर्मचारी को निकाल दिया है।

घटना 15 अक्तूबर की है, जिसमें विमान से उतरने के बाद राजीव कात्याल नामक यात्री की कुछ बातों को लेकर स्टाफ से बहस हो गई और इस दौरान उन्होंने कथित तौर पर कर्मचारियों को गाली दे दी।

विज्ञापन


वीडियो में दिख रहा है कि बहस के दौरान गुस्साए इंडिगो के करीब चार कर्मचारियों ने कात्याल को उस बस में घुसने से रोक दिया जिससे उन्हें टर्मिनल पहुंचना था। इसके बाद कर्मचारियों ने उनसे बदसलूकी की और उन्हें जमीन पर गिरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में दिख रहा है कि कर्मचारियों में से एक ने कात्याल का गर्दन पकड़े हुए है, जबकि कात्याल उसकी चंगुल से छूटने की कोशिश करते दिख रहे हैं।
आईजीआई के डीसीपी संजय भाटिया ने बताया कि उनके बीच कुछ गलतफहमी हो गई थी लेकिन बाद में उन्होंने समझौता कर लिया था। दोनों ही पक्ष कोई मुकदमा या शिकायत नहीं चाहते। अगर भविष्य में हमें कोई शिकायत मिलेगी तो हम कदम उठाएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed