फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   watch video how kanhaiya going to court was dragged and beaten by lawyers in patiala house court

VIDEO: कन्हैया की 2 बार पिटाई, चेहरे पर लगी चोट

Wed, 17 Feb 2016 11:16 PM IST
Updated Wed, 17 Feb 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
watch video how kanhaiya going to court was dragged and beaten by lawyers in patiala house court

वकीलों के द्वारा हमला किए जाने के बाद देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार कन्हैया कुमार को चोट लगी है। दिल्ली के आरएमएल हॉस्पीटल की मेडिकल रिपोर्ट में ये साफ हुआ है कि कन्हैया के चेहरे और पैर में चोट है।

विज्ञापन


उस पर आज दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में दो बार हमला हुआ था। यही नहीं कन्हैया ने कोर्ट में घुसे अपने हमलावर को पहचान भी लिया था लेकिन वो बच निकलने में कामयाब रहा। आज कन्हैया की कोर्ट में पेशी से लेकर सुनवाई तक में क्या-क्या हुआ ये जानिए दस बिंदुओं में:
विज्ञापन


-कन्हैया कुमार को तगड़े सुरक्षा घेरे में पटियाला हाउस कोर्ट लाया गया तब ही वकीलों के एक बड़े गुट ने उसपर हमला कर दिया।

-उस पर कोर्ट के अंदर दोबारा हमला किया गया। उसकी पिटाई भी की गई।

-कन्हैया ने कोर्ट को बताया कि मेरे ऊपर इस व्यक्ति ने हमला किया था जो ठीक मेरे सामने बैठा है, लेकिन पुलिस ने मुझे बचा लिया।

-आरोपी शख्स वहां से निकल भागा और पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश भी नहीं की। इस पर अदालत ने कोई एक्शन न लेने के लिए एक पुलिस अफसर को वहीं के वहीं कड़ी फटकार लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-कन्हैया को मुक्का मारा गया, कि किया गया, और वकीलों द्वारा घसीट कर कोर्ट रूम में लाया गया। बाद में उन वकीलों ने ताल ठोंककर पुलिस से कहा कि, 'उनका काम हो गया है।'

देखें वीडियो कोर्ट में कैसे वकीलों ने कन्हैया को घेरकर मारा

watch video how kanhaiya going to court was dragged and beaten by lawyers in patiala house court

-कन्हैया का मेडिकल परीक्षण कोर्ट रूम में ही किया गया।

-इसके बाद कोर्ट ने पुलिस से जवाब तलब किया कि वो बताए कि उसने कन्हैया की सुरक्षा का क्या इंतजाम किया है।

-कन्हैया को अफजल गुरू की बरसी पर शहादत दिवस के दौरा‌न राष्ट्रविरोधी नारे लगाने के लिए देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

-कन्हैया शुरू से ही अपने पर लगे आरोपों का खंडन करता रहा है। उसके समर्थकों का मानना है कि उसे बीजेपी की आलोचना करने के लिए फंसाया गया है।

-कन्हैया ने कोर्ट को बताया कि वो संविधान में पूरी तरह से यकीन करता है और उसने कोई राष्ट्रविरोधी नारे नहीं लगाए हैं।
देखें पूरा वीडियो:


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed