फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'wastewater may use in agriculture'

'शौचालय से निकले पानी का खेती में होगा इस्तेमाल'

Mon, 16 Mar 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 16 Mar 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
'wastewater may use in agriculture'

केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं स्वच्छता मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार देश के बड़े गांवों में शौचालय व स्नानघर के पिट तथा रसोई से निकलने वाले पानी को शोधित करने के लिए 20 लाख रुपये देगी ताकि उस पानी को खेत में सिंचाई के प्रयोग लायक बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण खुश न हों कि वे अपने बच्चाें को भैंस का दूध पिलाते हैं। क्या कभी सोचा है कि वह भैंसें उसी तालाब में पानी पीती और नहाती हैं जिसमें गांव का सारा गंदा पानी जाता है। इससे बीमारी फैलती हैं।

विज्ञापन


चौधरी बीरेंद्र सिंह सोमवार को यह बात गुड़गांव के काकरौला-भांगरौला गांव में राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल एवं स्वच्छता जागरूकता सप्ताह की शुरुआत करते समय कही। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री रामकृपाल यादव एवं प्रदेश के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री राव नरबीर सिंह भी मौजूद थे। इस दौरान तीनों ने स्वच्छता एवं पेयजल संरक्षण जागरूकता यात्रा को भी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


चौ. बीरेंद्र सिंह ने कहा कि 2019 में मनाई जाने वाली महात्मा गांधी की 150वीं जयंती तक देश की 90 प्रतिशत जनसंख्या को नल का शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने का लक्ष्य है। उन्होंने चिंता जाहिर की कि दुनिया में खुले आकाश के नीचे शौच जाने वालाें की सबसे बड़ी आबादी भारत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खासकर ग्रामीण क्षेत्रों को अपनी सोच बदलनी होगी। उन्हाेंने कहा कि देश में 17 करोड़ घर है जिनमें ग्रामीण अंचल के 8 करोड़ 80 लाख घराें में अभी भी शौचालय की सुविधा नहीं है। यहां उल्लेखनीय है कि राष्ट्रव्यापी जागरूकता सप्ताह का समापन 22 मार्च को नागालैंड के कोहिमा में होगा। इस मौके पर चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कांकरौला तथा भांगरौला में सामुदायिक केंद्राें का  निर्माण करवाने के लिए अपने कोष से पांच लाख रुपये देने का ऐलान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed