फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Washudosh! To avoid illness mayor Sir chair rotated.

वास्तुदोष! बीमारी टालने को मेयर साहब ने कुर्सी घुमाई

Wed, 03 Jun 2015 01:30 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 03 Jun 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
Washudosh! To avoid illness mayor Sir chair rotated.
वास्तुदोष का कोई वैज्ञानिक आधार भले ही न हो, लोग इसके भ्रम में आ ही जाते हैं। महानगर के प्रथम नागरिक मेयर तेलूराम कांबोज ने तो वास्तुदोष के डर से अपनी कुसी की दिशा ही बदल दी।
विज्ञापन


वास्तुविदों ने उनको सलाह दी थी कि मस्तिष्क की बीमारी का कारण आफिस की कुर्सी की गलत दिशा है। इससे पहले मेयर दमयंती गोयल को भी अपने कार्यकाल में मस्तिष्क की गंभीर बीमारी हुई थी।
विज्ञापन


इसको इत्तफाक ही कहा जाएगा कि पूर्व महापौर दमयंती गोयल के ब्रेन में क्लोट जमने पर उनका आपरेशन हुआ था। पिछले दिनों मेयर तेलूराम कांबोज के मस्तिष्क में भी क्लोेट जम गया और उनका भी आपरेशन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापौर को समझाया गया कि यह आफिस की सीट के वास्तुदोष के चलते हुआ है। कई पार्षदों ने भी आफिस वास्तुदोष के चलते बीमार होने की आशंका जताई।

शहर के एक वास्तु शास्त्री को आफिस निरीक्षण करने बुलाया गया। उसने बताया कि मेयर साहब की सीट की दिशा गलत है। इसको बदलकर वह भविष्य में बीमारियों से बच सकते थे।


सीट बदलने के लिए दिन और समय भी नियत कर दिया गया। मेयर और उनके साथी पार्षदों ने भी इसको अक्षरश: मान लिया। मंगलवार दोपहर महापौर की कुर्सी की दिशा पूरब से बदलकर पश्चिम को कर दी गई।

नगर निगम में आजकल वास्तुदोष निकालने का चलन जोर पकड़ रहा है। पिछले दिनों नगर आयुक्त अब्दुल समद ने अपनी सीट में बदलाव किया था।

उन्होंने अपनी सीट की दिशा पूरब से बदलवाकर दक्षिण की ओर कराई थी। इसके बाद मंगलवार को महापौर की सीट की दिशा भी बदल दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed