फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छह मिनट में ऐसे ले ली वाशिंग मशीन ने जुड़वां बच्चों की जान, मां का देखकर हुआ ये हाल

Tue, 14 Mar 2017 12:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 14 Mar 2017 12:42 PM IST
विज्ञापन
Washing machine death of twins
death in washing machine - फोटो : अमर उजाला

कपड़ा धोने का पाउडर लेने मां बाहर गई और अंदर आकर वह उस समय बेहोश हो गई जब उसे अपने जुड़वां बच्चों के पैर उसी वाशिंग मशीन में तैरते दिखे। रोहिणी अवंतिका सेक्टर एक में शनिवार दोपहर तीन साल के जुड़वां बच्चों की वॉशिंग मशीन में डूबकर मौत हो गई।

जब बच्चों को तलाशती हुई मां बाथरूम में पहुंची

Washing machine death of twins
बच्चों के पिता रवींद्र - फोटो : अमर उजाला

घटना के समय बच्चों की मां मशीन में पानी डालकर वॉशिंग पाउडर लाने के लिए घर से बाहर गई थी। परिवार वालों ने किसी तरह का संदेह जाहिर नहीं किया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

छह मिनट में छीन गईं परिवार की खुशियां 

Washing machine death of twins
death in washing machine - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार रवींद्र सपरिवार रोहिणी अवंतिका सेक्टर एक के बी ब्लॉक में रहते हैं। वह कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस में मैनेजर हैं। परिवार में उनकी पत्नी राखी, दस साल का बड़ा बेटा आदि के साथ ही तीन साल के जुड़वां बेटे नक्श और नीशू थे। शनिवार को रवींद्र अपने कार्यालय चले गए जबकि आदि स्कूल चला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Washing machine death of twins
death in washing machine - फोटो : अमर उजाला

दोपहर में राखी वॉशिंग मशीन में पानी भरने के बाद वॉशिंग पाउडर लाने के लिए बाहर चली गई। जब वह वापस आई तो दोनों जुड़वां बच्चे गायब थे। उन्हें लगा कि दोनों घर से बाहर निकल गए हैं। राखी दोनों बच्चों को तलाशने के लिए बाहर निकल गई और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन
Washing machine death of twins
death in washing machine - फोटो : अमर उजाला

कुछ ही देर में वहां सैकड़ों लोग जुट गए। राखी ने पति को भी बच्चों की गुमशुदगी की सूचना दे दी। सूचना मिलने के बाद रवींद्र तुरंत कार्यालय से अपने घर पहुंचा। इस बीच किसी ने पुलिस को भी मामले की जानकारी दे दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed