फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Was killer of pregnant wife and son, committed suicide in Tihar

गर्भवती पत्नी और बेटे का था हत्यारा, तिहाड़ में आत्महत्या

Tue, 01 Mar 2016 02:00 AM IST
Updated Tue, 01 Mar 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
Was killer of pregnant wife and son, committed suicide in Tihar

गर्भवती पत्नी और बेटे की हत्या के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद एक विचाराधीन बंदी ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं और स्थानीय पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


तिहाड़ से मिली जानकारी के मुताबिक, विक्रम भाटिया (37) जेल संख्या तीन के बिहेवियरल थेरेपी वार्ड में बंद था। सोमवार सुबह करीब सात बजे जेल में सुरक्षाकर्मियों व कैदियों ने देखा कि वार्ड के पिछले हिस्से में खिड़की के ग्रिल से तौलिये का फंदा लगाकर विक्रम लटका हुआ था।
विज्ञापन


इसकी सूचना जेल-प्रशासन को दी गई। विक्रम को हरि नगर स्थित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विक्रम पर गर्भवती पत्नी और तीन वर्षीय बेटे की हत्या का आरोप था

Was killer of pregnant wife and son, committed suicide in Tihar

जेल और पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, विक्रम नवंबर 2015 से तिहाड़ जेल में बंद था। इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन बिहेवियर एलाइड साइंसेज (इबहास) में उसका इलाज चल रहा था।


विक्रम पर गर्भवती पत्नी और तीन वर्षीय बेटे की हत्या का आरोप था। दोनों की हत्या करने के बाद उसने आत्महत्या करने की भी कोशिश की थी।

घटना के बाद केशवपुरम पुलिस ने विक्रम को अक्तूबर 2015 में उसे गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed