फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Was demanding extortion from businessman through partner sitting in Pakistan

Delhi: पाकिस्तान में बैठे साथी के जरिये व्यवसायी से मांग रहा था रंगदारी, गैंगस्टर बवानिया के नाम पर धमकाया

Fri, 11 Aug 2023 08:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 11 Aug 2023 08:08 PM IST
सार

कॉलर ने खुद को गैंगस्टर नीरज बवानिया गैंग का बदमाश बता जान से मारने की धमकी दी। व्यवसायी ने नंबर ब्लॉक कर दिया तो कॉलर ने उसकी पत्नी के नंबर पर भी जान से मारने की धमकी देने वाली व्हाट्सएप कॉल कर 15 लाख की रंगदारी मांगी।

विज्ञापन
Was demanding extortion from businessman through partner sitting in Pakistan
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली के मदनपुर खादर निवासी एक व्यक्ति पाकिस्तान में बैठे अपने साथी के जरिये ग्रेटर कैलाश- के व्यवसायी से रंगदारी वसूलना चाहता था। उसका पाकिस्तानी साथी खान वहीं से वचुर्अल कॉल कर गैंगस्टर नीरज बवानिया के नाम पर 15 लाख रुपये प्रोटेक्शन मनी के रूप में मांगने लगा। दक्षिण जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ते (एएटीएस) ने इस मामले को सुलझाते हुए आरोपी मुकेश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, स्थानीय पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने मुकेश से संयुक्त रूप से पूछताछ की।

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि आरोपी मुकेश तिवारी पीडि़त व्यवसायी संजय जय सिंह का 12 वर्ष पहले ड्राइवर रहा था। ग्रेटर कैलाश के सी- ब्लॉक में रहने वाले संजय जय सिंह गारमेंट्स व्यवसायी हैं और उनकी कई फैक्टरियां हैं। व्यवसायी ने एक अगस्त को ग्रेटर कैलाश- एक थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके फोन पर पाकिस्तान के वर्चुअल मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉलर ने खुद को गैंगस्टर नीरज बवानिया गैंग का बदमाश बता जान से मारने की धमकी दी। व्यवसायी ने नंबर ब्लॉक कर दिया तो कॉलर ने उसकी पत्नी के नंबर पर भी जान से मारने की धमकी देने वाली व्हाट्सएप कॉल कर 15 लाख की रंगदारी मांगी।

विज्ञापन


जिले के एएटीएस प्रभारी इंस्पेक्टर उमेश यादव के नेतृत्व में एसआई दीपक महला, एसआई अमित व अन्य आरोपी की तलाश कर रहे थे। इंस्पेक्टर ने धमकी देने के लिए आए वर्चुअल नंबरों का व्हाट्सएप विवरण व्हाट्सएप से एकत्र किया। एक नंबर झारखंड का मिला। झारखंड के इस नंबर से पुलिस आरोपी मुकेश तिवारी के मोबाइल नंबर तक पहुंच गई। इसके बाद टीम ने आरोपी मुकेश को मदनपुर खादर से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर रंगदारी की कॉल रिकॉर्डिंग वाला एक मोबाइल और 2 सिम कार्ड बरामद किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे आया पाकिस्तानी युवक के संपर्क में

मुकेश तिवारी के पास एक पाकिस्तानी युवक की एक दिन गलती से कॉल आ गई थी। इसके बाद दोनों बातचीत करने लगे और जल्दी ही दोस्त बन गए। मुकेश ने खुलासा किया कि वह दिवालिया हो गया। कोविड में उसकी नौकरी चली गई थी। ऐसे में इसने पाकिस्तानी साथी के साथ रंगदारी वसूलने की साजिश रची। यहां पर रेकी मुकेश कर रहा था और पाकिस्तानी साथी को बता देता था। पाकिस्तानी युवक वहां के नंबर से वर्चुअल कॉल कर रंगदारी मांग रहा था।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed