फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Was arrested prisoner escaped from Tihar, Javed ran with brother

गोंडा से पुलिस के हत्थे चढ़ा तिहाड़ से भागा कैदी

Wed, 01 Jul 2015 11:22 AM IST
Updated Wed, 01 Jul 2015 11:22 AM IST
विज्ञापन
Was arrested prisoner escaped from Tihar, Javed ran with brother

तिहाड़ जेल से शनिवार शाम फरार कैदी जावेद को दिल्ली पुलिस ने आखिरकार मंगलवार रात को उत्तर प्रदेश के गोंडा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने यहां सोमवार को ही डेरा डाल दिया था। उसे (पुरे सिधारी) बस्ती, गोंडा से रात करीब दस बजे पकड़ा गया है।

विज्ञापन


पुलिस की इस पूरी कार्रवाई को बेहद गुप्त तरीके से अंजाम दिया गया। जिले के पुलिस अफसर भी इस कार्रवाई से अनजान बने रहे। एसपी राजेंद्र प्रसाद सिंह यादव ने बताया कि दिल्ली पुलिस की टीम ने तिहाड़ से भागे कैदी की तलाश में यहां छापा डाला था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


इधर दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) दीपक मिश्रा ने भी देर रात गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी। सूत्रों के मुताबिक, तिहाड़ से फरार होने के बाद जावेद ने अपने भाई के साथ दिल्ली से उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आखिरी लोकेशन मिली थी गोंडा

Was arrested prisoner escaped from Tihar, Javed ran with brother

जावेद जब दिल्ली से निकला था, तब उसके पास दो मोबाइल नंबर थे और दोनों चल रहे थे। रविवार रात एक नंबर बंद हो गया। सोमवार को दूसरा नंबर भी बंद हो गया। पुलिस को जावेद की अंतिम लोकेशन गोंडा (यूपी) में मिली थी। टीम तभी उसकी तलाश में रवाना हो गई थी।


पुलिस का कहना है कि पूरी वारदात में जावेद ने फैजान का इस्तेमाल किया है। फैजान से पूछताछ में स्पष्ट हुआ कि उसकी भागने की कोई योजना नहीं थी। वह जावेद के बहकावे में आ गया।

पुलिस ने जेल संख्या सात और आठ के कर्मियों से भी बात की है। मामले में जेल के अंदर तैनात सुरक्षाकर्मियों से ज्यादा तीसरे स्तर की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों की गलती है। पुलिस के अनुसार, बाहरी सुरक्षाकर्मियों से लापरवाही हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed