फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Was arrested again, accused of Tantric Gangrep

फिर दबोचा गया गैंगरेप का आरोपी तांत्रिक

Mon, 04 May 2015 02:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 04 May 2015 02:51 AM IST
विज्ञापन
Was arrested again, accused of Tantric Gangrep

सोहना थाना पुलिस ने 9 दिन पहले नगर चौकी में पुलिस हिरासत से भागने वाले सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी तांत्रिक को अदालत में पेश किया गया।

विज्ञापन


अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी तांत्रिक 25 अप्रैल को नगर चौकी से पुलिस को पेशाब के बहाने से चकमा देकर दीवार फांदकर फरार हो गया था।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे नगर चौकी प्रभारी कुंदनलाल ने बताया कि आरोपी नगर के बालूदा मार्ग पर किसी का इंतजार कर रहा था, जिसे सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार को अदालत ने हनीफ  को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 25 अप्रैल को नगर चौकी पुलिस दुष्कर्म के आरोपी तांत्रिक को अदालत में पेश करने के बाद मिले दो दिन के रिमांड पर वापस चौकी में लेकर आई थी। लेकिन सुरक्षा में बरती गई लापरवाही का फायदा उठाते हुए तांत्रिक दीवार फांदकर फरार हो गया था। इस मामले में सिपाही पर भी गाज गिरी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed