फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Warmth from the new political responsibility Bedi, Kejriwal said efforts Congratulations.

किरण बेदी को नई जिम्मेदारी मिलने से गर्मायी सियासत, केजरीवाल ने दी बधाई

Mon, 23 May 2016 04:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 23 May 2016 04:48 PM IST
विज्ञापन
Warmth from the new political responsibility Bedi, Kejriwal said efforts Congratulations.
kiran bedi - फोटो : pti
राजनीतिक सक्रियता से दूर रही किरण बेदी को नई जिम्मेदारी मिल गई है। देश की पहली आईपीएस रहीं किरण बेदी को पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्हें आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार उतारा था।
विज्ञापन


 हालांकि कृष्णानगर विधानसभा चुनाव क्षेत्र से हार गई थीं। पिछले विधानसभा चुनाव में मिली भारी असफलता के बाद किरण बेदी भाजपा के किसी भी कार्यक्रम में नहीं दिखीं। यहां तक कि प्रदेश भाजपा कार्यालय में भी कभी नहीं पहुंची। 
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं से भी उन्होंने दूरी बना ली थी। हालांकि बेदी भले ही राजनीतिक रूप से सक्रिय नहीं दिखीं लेकिन बतौर समाजिक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों को निभाती रही। बेदी के उपराज्यपाल नियुक्त किए जाने पर राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा का विषय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम केजरीवाल ने दीदी संबोधित करते हुए दी बधाई

Warmth from the new political responsibility Bedi, Kejriwal said efforts Congratulations.
Arvind Kejriwal

प्रदेश भाजपा कार्यालय में भी बेदी को लेकर आलाकमान के निर्णय पर कई भाजपा कार्यकर्ता दबी जुबान में निराशाजनक बता रहे थे। हालांकि उनकी प्रशासनिक क्षमता को लेकर राजनीतिक गलियारे में किसी तरह का सवाल नहीं है।

बता दें कि किरण बेदी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ी भाजपा की झोली में महज 3 सीट ही नसीब हुई थी। वहीं आम आदमी पार्टी ने भारी बहुमत से विजय हासिल की और 67 विधायक जीत कर दिल्ली विधानसभा पहुंचे।

भाजपा की यह सोच थी कि अन्ना आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाली किरण बेदी आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को चुनौती दे सकती है, लेकिन भाजपा की यह रणनीति कारगार साबित नहीं हो सकी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रपति भवन से किरण बेदी को पुंडुचेरी की उपराज्यपाल बनाए जाने की अधिसूचना जारी होने के बाद ट्वीट कर बधाई दी। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में अरविंद केजरीवाल की प्रतिद्वंद्वी रही किरण बेदी को केजरीवाल ने ट्वीट में दीदी कहकर संबोधित किया है। नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed