फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Warm welcome to new year in delhi

नए साल का गर्मजोशी से स्वागत, सर्द रात में जुटी युवाओं की भारी भीड़, जमकर मस्ती

Wed, 01 Jan 2020 05:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 01 Jan 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
Warm welcome to new year in delhi
एनडीएमसी ने बनाया सेल्फी प्वाइंट - फोटो : अमर उजाला

पूरी दुनिया के साथ राजधानी में भी साल 2020 का स्वागत गर्मजोशी के साथ किया गया। सर्द मौसम से बेपरवाह युवाओं की भीड़ ने रात के 12 बजते ही दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में एकत्र होकर जमकर मस्ती की। 

विज्ञापन


उधर, इस दौरान दिल्ली पुलिस की सख्त सुरक्षा भी देखने को मिली। कनॉट प्लेस, हौज खास, खान मार्केट सहित तमाम जगहों पर काफी संख्या में लोग एकत्र थे।

नए साल के जश्न के लिए राजधानी के विभिन्न होटलों, पब और रेस्तरां ने विशेष तैयारियां की थीं। दिल्ली के साथ नोएडा और गुरुग्राम में ही लगभग ऐसा ही माहौल दिखा। उधर, दिल्ली में जगह-जगह पुलिस ने नाके लगाकर वाहनों की जांच की। शराब पीकर वाहन चलाने वालों को रोककर उनके चालान भी काटे गए।
विज्ञापन


इस दौरान इंडिया गेट पर भी जश्न का माहौल रहा। यहां पंडारा रोड स्थित होटलों और रेस्तरां पर लोग परिवार के साथ पहुंचे थे। इंडिया गेट सर्कल में बाइक सवार युवकों ने अपनी स्टाइल में जश्न मनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, चिल्ड्रन पार्क और राजपथ पर भी सैलानियों के अलावा दिल्लीवालों की भीड़ दिखी। युवाओं में सेल्फी का क्रेज जबरदस्त दिखा। जश्न रात गहराने के साथ बढ़ता गया। लोग रात 8 बजे से ही जुटने लगे थे। दस बजे तक पूरा सर्कल लोगों से भर गया। हर तरफ भोंपुओं की आवाज और हाथों में गुब्बारे थामे बच्चे घूमते दिख रहे थे।

बंगला साहिब गुरुद्वारे में भव्य लाइटिंग
नए साल पर गुरुद्वारा बंगला साहिब की लाइटिंग खासी भव्य रही। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सर्द रात में लोगों ने जलाशय के पवित्र जल से चेहरा धोया।

रोशनी में नहाया प्राचीन हनुमान मंदिर
कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर भी रोशनी में नहाया हुआ था। यहां लोग परिवार के साथ पहुंचे और नतमस्तक होकर पूरे साल की खुशियां मांगीं। मंदिर परिसर में कुल्हड़ वाली चाय, पावभाजी स्टॉलों और चाट वालों के यहां भीड़ दिखी।

एनडीएमसी ने बनाया सेल्फी प्वाइंट
एनडीएमसी ने कनाट प्लेस सर्कल पर ग्रीन सिटी-क्लीन सिटी के स्लोगन के साथ एक सेल्फी प्वाइंट बनाया है। यहां रुककर बच्चों और युवा जोड़ों ने सेल्फी ली। इसमें गांधी जी की तस्वीर भी है।


12 बजते ही रंगीन हो गया आकाश
रात के 12 बजते ही धड़ाधड़ पटाखे छूटने लगे। इस दौरान करीब आधे घंटे तक आसमान रंग-बिरंगेे पटाखों की रोशनी से भर गया था। इस दौरान लोगों ने इस पर न्यायालय की रोक के आदेश की भी अवहेलना की। इस समय सर्दी जबरदस्त थी, लेकिन लोगों के जोश ने इसे फीका कर दिया। 12:30 बजे के बाद धीरे-धीरे लोग यहां से रवाना होने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed