फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   War on schools between AAP and BJP in delhi election

दिल्ली विधानसभा चुनावः स्कूलों पर आप व भाजपा में जंग, चलाए एक-दूसरे पर तीर

Wed, 29 Jan 2020 05:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 29 Jan 2020 05:06 AM IST
विज्ञापन
War on schools between AAP and BJP in delhi election
arvind kejriwal and sisodia - फोटो : आप के ट्विटर अकाउंट से

दिल्ली चुनावों में शाहीन बाग के साथ ही सरकारी स्कूलों पर भी आम आदमी पार्टी व भाजपा आमने-सामने हैं। मंगलवार को दोनों ने एक-दूसरे को शिकस्त देने के लिए सियासी तीर चलाए। आप ने भाजपा सांसदों की स्कूली पड़ताल को फर्जी बताते हुए पूरी रिपोर्ट को दिल्ली के बच्चों, अभिभावकों व शिक्षकों की मेहनत का अपमान करने वाला बताया है। वहीं, भाजपा की चुनौती है कि शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया दिल्ली के सभी स्कूलों में भाजपा नेताओं के साथ चलें। इससे उनको शिक्षा क्रांति की हकीकत पता चल जाएगी।

विज्ञापन


अमित शाह दिल से दिल्लीवालों से नफरत करते हैं, छात्रों का किया अपमान: केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी दफ्तर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि गृहमंत्री को स्कूलों में चलने का न्योता देने के बाद भाजपा हरकत में आ गई थी। दिल्ली भाजपा के सभी कार्यकर्ता व उनके सांसद लेंस लेकर स्कूलों की कमियां ढूढ़ने निकले थे। खुशी की बात यह कि उनको 1024 स्कूलों में से सिर्फ आठ में ही कुछ खामियां दिखीं। इसका एक वीडियो भी गृहमंत्री शाह ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, लेकिन यह अफसोसजनक है कि कमियां दुर्भावना से निकाली गई हैं। 
विज्ञापन


 केजरीवाल ने आरोप लगाया कि अमित शाह दिल से दिल्लीवालों से नफरत करते हैं। साथ ही अपील भी की कि अमित शाह को आप से नफरत है तो वह जितना मन करे गाली दे दें, लेकिन दिल्ली के 16 लाख छात्रों, उनके 32 लाख अभिभावकों व 65,000 अध्यापकों की मेहनत का मजाक न उड़ाएं। बच्चों का अपमान करना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष सिसोदिया ने कहा कि पड़ताल के दौरान भाजपा सांसदों ने सच को छिपाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमित शाह की पूरी  रिपोर्ट झूठी है, जिसकी शुरुआत उनके ट्वीट से होती है। इसमें उन्होंने भाजपा के 8 सांसदों का जिक्र किया है, जबकि दिल्ली में सिर्फ 7 ही सांसद हैं। सिसोदिया ने अलग-अलग सांसदों की पड़ताल का जवाब दिया।

सिसोदिया ने भाजपा सांसदों की रिपोर्ट पर रखी अपनी दलील..

सिसोदिया का जवाब
-पटपडग़ंज में गौतम गंभीर ने बंद स्कूल की बनाया वीडियो, स्कूल पिछले साल 9 अक्तूबर से ही दूसरी इमारत में हो गया शिफ्ट, गेट पर ही लगा है नोटिस बोर्ड। बननी है नई इमारत।
- मटियाला में प्रवेश वर्मा ने नई बिल्डिंग को छिपाकर पुरानी बिल्डिंग को किया फेसबुक लाइव, पुरानी इमारत के कुछ ही कमरे हो रहे इस्तेमाल।
- तुगलकाबाद रेलवे कॉलोनी की एक स्कूल की निर्माणाधीन इमारत का फोटो रमेश बिधूड़ी ने शेयर किया। मौके पर चल रहा निर्माण कार्य। 
- हंसराज हंस ने मंगोलपुरी में रात में जाकर स्टेट मैनेजर को धमकाकर स्कूल खुलवाया और मल्टी परपज रूम की बना डाली वीडियो, जहां नहीं होती बेंच व कुर्सी।
- हर्षवर्धन ने प्रेम नगर के जिस स्कूली की पड़ताल की, पिछले साल 10 अक्तूबर को उसे गिराकर नई इमारत बनाने का आदेश दिया है।

दिल्ली के सभी स्कूलों में साथ चलें सिसोदिया, पता चल जाएगी हकीकत: तिवारी
आप के हमले का जवाब देते हुए दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा, मनीष सिसादिया जब चाहें, भाजपा नेताओं के साथ में सभी सरकारी स्कूलों का दौरा कर लें। इससे उनको कथित शिक्षा क्रांति की हकीकत पता चल जाएगी।

तिवारी ने कहा कि दिल्ली के सभी 1024 सरकारी स्कूल ठीक करने से ही दिल्ली की शिक्षा का स्तर सुधरेगा। कुछ स्कूलों की रंगाई-पोताई कराकर वर्ल्ड क्लास के स्कूल का ढिंढोरा पीटना दिल्ली की जनता के साथ धोखा है।

पार्टी दफ्तर में मीडिया से बात करते हुए तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बच्चों के भविष्य को बर्बाद कर रहे हैं। बजट का 25 प्रतिशत शिक्षा में खर्च करने का दावा करने वाली आप सरकार सिर्फ सैंपल क्लास रूम दिखा रही है, जिसकी हकीकत भाजपा सांसदों की पड़ताल में सामने आ गई है। टूटी छतें व शौचालय, खराब नल के साथ स्कूलों में सिर्फ दो-तीन घंटे पढ़ाई होती है।

इसमें भोजन अवकाश के लिए एक घंटा होता है। तिवारी ने कहा कि खजूरी खास में जिस स्कूल में वह रियलिटी चेक कर रहे थे ठीक उसके बगल के स्कूल में डीएम ने आकर ताला लगा दिया। क्योंकि खजूरी खास सर्वोदय विद्यालय के इस स्कूल की सच्चाई को केजरीवाल सरकार के अधिकारी छुपा सके। सच्चाई ये है कि स्कूल में पेड़ के नीचे खुले आसमान में बच्चे पढ़ने के लिए मजबूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed