फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   "Wanted to become a soldier, has to keep making punk 'DU student shared this on Facebook Pain

'फौजी बनना चाहती थी, गुंडा बनाकर रख दिया है' डीयू छात्रा ने फेसबुक पर साझा किया ये दर्द

Tue, 28 Feb 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली,
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली, Updated Tue, 28 Feb 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
"Wanted to become a soldier, has to keep making punk 'DU student shared this on Facebook Pain
file photo - फोटो : अमर उजाला

डीयू में राष्ट्रवाद और आजादी पर छिड़ी जंग और सोशल मीडिया पर गुरमेहर के एबीवीपी पर सवाल उठाने के बाद डीयू की ही छात्रा व एबीवीपी कार्यकर्ता प्रेरणा भारद्वाज ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर की है। प्रेरणा ने लिखा है कि फौजी बनकर देशसेवा करना चाहती थी लेकिन गुंडा बनाकर रख दिया।

विज्ञापन


परिजन भी डरे पर पापा के साथ ने हौंसला दिया है। प्रेरणा भारद्वाज ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि मैं किरोड़ीमल कॉलेज में पढने वाली  एनसीसी की कैडेट हैं और पढ़ाई पूरी करके फौज में जाना चाहती हूं।
विज्ञापन


हालांकि कुछ तस्वीरों के आधार पर उन्हें गुंडा करार दिया है। बिना ये जानने की कोशिश किए कि रामजस कॉलेज में उस दिन क्या हुआ था और हमलावर कौन था। प्रेरणा लिखती हैं कि कैसे जेएनयू से आए कुछ लड़कों ने हंगामें का फायदा उठाते हुए उनके साथ बदसलूकी और कपड़े फाड़ने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे लिखती हैं कि मैं घर पहुंचकर बहुत रोई। मैं घंटों तक रोती रही। मेरे कपड़े फटे हुए थे। जब मैं घर पहुंची तो मुझे देखकर मेरी मां डर गई, वो भागते हुए मुझे अंदर लेकर आईं। वो मुझे देर तक चूमते हुए हौसला दिलाती रहीं और साथ-साथ रोती भी रहीं। थोड़ी देर बाद हिम्मत जुटाकर पूछा कि बेटी क्या हुआ? तब तक मेरे पापा भी आ चुके थे। मैंने उन्हें बताया कि कुछ  लड़कों ने अभद्र व्यवहार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed