{"_id":"69cfdf97416af26820031c5f","slug":"wanted-gangster-of-sonu-dariyapur-gang-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-130773-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सोनू दरियापुर गैंग का वांछित गैंगस्टर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सोनू दरियापुर गैंग का वांछित गैंगस्टर गिरफ्तार
विज्ञापन
-बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने नरेला अलीपुर स्थित जीत फार्म के पास से किया गिरफ्तार
-सुल्तानपुरी में विरोधी गैंग पर गोलीबारी करने के मामले में था वांछित
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाहरी उत्तरी जिला की वाहन चोरी निरोधक शाखा ने सोनू दरियापुर गैंग के एक वांछित गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। पहचान आर्यन के रूप में हुई है। आरोपी सुल्तानपुरी में विरोधी गैंग पर गोलीबारी करने के मामले में वांछित था। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए हैं। जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि 30 मार्च को जिले की वाहन चोरी निरोधक शाखा को सोनू दरियापुर गैंग के एक सदस्य के बारे में एक गुप्त सूचना मिली। निरीक्षक आनंद झा के नेतृत्व में टीम गठित कर पुलिस ने बदमाश को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की। पुलिस ने सूचना को पुख्ता किया। पुलिस को पता चला कि बदमाश जीत फार्म नरेला-अलीपुर रोड के पास आने वाला है। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाश को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रहलादपुर बांगर निवासी 22 साल के आर्यन के रूप में हुई।