{"_id":"3a39bac5522a42c01e1b7038997c7603","slug":"want-0001-registration-number-bid-starts-from-5-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"0001 नंबर चाहिए, 5 लाख से शुरू होगी बोली!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
0001 नंबर चाहिए, 5 लाख से शुरू होगी बोली!
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 19 Apr 2014 10:15 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली वाहनों का वीआईपी नंबर लेने के लिए अब परिवहन विभाग के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पडे़गी।
विज्ञापन
इसके लिए अब आप विभाग की वेबसाइट पर ही ऑनलाइन बोली लगा सकेंगे। लंबे समय से लंबित इस योजना को उपराज्यपाल ने मंजूरी दे दी है।
अधिकारियों के मुताबिक, वीआईपी नंबरों को हर पंद्रह दिन बाद अपडेट किया जाएगा। इस बीच सीरीज में जितने भी नंबर आएंगे, उन्हें ऑनलाइन कर दिया जाएगा।
इसके बाद इच्छुक व्यक्ति बोली लगाकर इसे खरीद सकते हैं। सबसे ज्यादा महंगा वीआईपी नंबर 0001 है। इसकी बोली की शुरुआत पांच लाख रुपये से होगी।