फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Waiting time for MRI will be reduced in AIIMS, two new machines will come

Delhi: एम्स में घटेगा एमआरआई के लिए इंतजार, आएगी दो नई मशीन; वृद्धजन केंद्र और एनएमआर विभाग में लगेगी

Sun, 24 Nov 2024 11:31 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 24 Nov 2024 11:31 AM IST
सार

वृद्धजन केंद्र में यह पहली एमआरआई की मशीन होगी। इसके लगने के बाद इस सेंटर में इलाज करवाने आ रहे बुजुर्गों को दूसरे केंद्रों में नहीं जाना होगा। वहीं दूसरी मशीन एनएमआर में लगेगी। 

विज्ञापन
Waiting time for MRI will be reduced in AIIMS, two new machines will come
Delhi AIIMS - फोटो : ANI

विस्तार

एम्स में इलाज करवाने आ रहे मरीजों के लिए एमआरआई करवाने का इंतजार जल्द कम होगा। मरीजों की सुविधा के लिए अत्याधुनिक 3 टेस्ला की दो नई एमआरआई मशीन एम्स में आएगी। इन मशीनों को वृद्धजन केंद्र और न्यूक्लियर मैग्नेटिक रेजोनेंस (एनएमआर) विभाग में लगाया जाएगा।

विज्ञापन


वृद्धजन केंद्र में यह पहली एमआरआई की मशीन होगी। इसके लगने के बाद इस सेंटर में इलाज करवाने आ रहे बुजुर्गों को दूसरे केंद्रों में नहीं जाना होगा। वहीं दूसरी मशीन एनएमआर में लगेगी। यहां अभी तक करीब तीन मशीन थी। नई मशीन आने के बाद इनकी संख्या बढ़कर चार हो जाएगी।
विज्ञापन


एम्स के मीडिया विभाग की प्रमुख डॉ. रीमा दादा ने कहा कि यह दोनों मशीन अत्याधुनिक 3 टेस्ला एमआरआई है। इनकी मदद से मरीजों को बेहतर सुविधा मिल पाएगी। एम्स में एमआरआई की सुविधा 24 घंटे कर दी गई है। दो नई मशीन आने के बाद जांच के लिए समय काफी कम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि एमआरआई स्कैन में गंभीर रूप से बीमार लोगों को प्राथमिकता दिया जाता है। साथ ही कोशिश रहती है कि दूसरे मरीजों को भी कम से कम इंतजार करना पड़े। नई मशीन आने से उम्मीद है कि मौजूदा सुविधा में विस्तार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एम्स मरीजों के इलाज और देखभाल को बेहतर बनाने के लिए लगातार नवाचार को बढ़ा रहा है। यहां हर दिन करीब 15 हजार मरीजों को ओपीडी में देखा जाता है। इनमें से काफी मरीजों को एमआरआई स्कैन की जरूरत पड़ी है। इसके अलावा एम्स के स्मॉट लैब में रोजाना करीब एक लाख खून की जांच (डायग्नोस्टिक जांच) होती हैं। ऐसे में एम्स के निदेशक डॉ एम श्रीनिवासन के निर्देश पर सुविधाओं को बेहतर बनाने व मरीजों के इंतजार को कम करने के लिए सभी सात एमआरआई स्कैनर को 24 घंटे सातों दिन चलाने का आदेश दिया था। साथ ही 24 घंटे रोगी देखभाल और समय पर डायग्नोस्टिक सेवाएं सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया गया। आदेश के बाद प्रति एमआरआई स्कैनर पर करीब 30 मरीजों की जांच हो रही है।


डॉ. दादा ने कहा कि आपातकालीन मरीजों को कुछ घंटों में और अस्पताल में भर्ती मरीजों को 48 घंटों के भीतर स्कैन की सुविधा मिल जाती है। जबकि गंभीर स्थिति वाले ओपीडी के मरीजों को क्लिनिको-रेडियोलॉजिकल मीटिंग के माध्यम से 2-4 सप्ताह के भीतर स्कैन मिल जाता है। नई मशीन की सुविधा शुरू होने के बाद इस इंतजार में भी कुछ कमी की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed