{"_id":"d09656237c325ede2202d935094ee5da","slug":"voting-under-process-in-delhi-ncr-loksabha-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर में दिग्गजों ने डाला वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर में दिग्गजों ने डाला वोट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 10 Apr 2014 12:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली और एनसीआर की 11 सीटों के साथ-साथ कुल 91 सीटों पर गुरुवार को वोटिंग सुबह सात बजे शुरू हो गया।
विज्ञापन
इन सीटों में पर कई दिग्गजों ने अपना वोट सुबह-सुबह डाला है। कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी नई दिल्ली के शास्त्री भवन स्थित अपने पोलिंग बूथ पहुंची और अपना वोट डाला। उनके साथ कांग्रेस प्रत्याशी अजय माकन भी मौजूद थे।
इसके अलावा सुबह करीब 7.30 बजे उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने भी अपना वोट शास्त्री भवन जाकर डाला। उसके बाद कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी, आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने भी अपने मत का प्रयोग किया।
विज्ञापन
इनके अलावा केंद्रीय मंत्री और चांदनी चौक से कांग्रेस के प्रत्याशी कपिल सिब्बल, दिल्ली बीजेपी के मुखिया हर्षवर्धन, दिल्ली के मुख्य चुनाव आयुक्त विजय देव ने भी सुबह-सुबह ही अपने मत डाला।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में गुरुवार को 11 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों की 91 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। तीसरे चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 10 सीटों के साथ ही दिल्ली और हरियाणा की सभी सीटों पर भी मतदान हो रहा है। चंडीगढ़ में भी वोट डाले जा रहे हैं।
इस चरण में कुल 1418 प्रत्याशी मैदान में हैं। 91 सीटों पर करीब 11 करोड़ वोटर ईवीएम का बटन दबाकर इन उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।
तीसरे चरण में पश्चिमी यूपी में गाजियाबाद, मेरठ, बिजनौर, गौतमबुद्धनगर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, बागपत, बुलंदशहर, कैराना और सहारनपुर की सीटें पर वोट डाले जा रहे हैं।
लेकिन यहां नजरें जिन सीटों पर टिकीं हैं, उनमें गाजियाबाद प्रमुख है, जहां भाजपा ने पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह को उतारा है तो कांग्रेस से राज बब्बर, सपा से सुधन रावत, बसपा से मुकुल उपाध्याय और आप से शाजिया इल्मी मैदान में हैं।
वहीं, बागपत सीट को बचाने के लिए रालोद सुप्रीमो अजित सिंह को कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है। उनके मुकाबले भाजपा ने पूर्व आईपीएस अधिकारी सत्यपाल सिंह को उतारा है।
वहीं, दिल्ली में कांग्रेस के सामने अपनी सीटें बचाने की चुनौती है, जहां उसे भाजपा और आप के उम्मीदवार कड़ी चुनौती दे रहे हैं। यहां चांदनी चौक सीट से कपिल सिब्बल को भाजपा के हर्षवर्धन और आप के आशुतोष कड़ी टक्कर दे रहे हैं तो नई दिल्ली पर कांग्रेस के अजय माकन और भाजपा की मीनाक्षी लेखी और आप के आशीष खेतान में भी कड़ा मुकाबला माना जा रहा है।
नागपुर में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे नितिन गडकरी का मुकाबला सात बार के सांसद विलास मुत्तेमवार से है। वहीं, चंडीगढ़ में पवन बंसल त्रिकोणीय मुकाबले में फंसे हैं। यहां भाजपा की किरण खेर तथा आप की गुल पनाग उन्हें कड़ी टक्कर दे रही हैं।
तीसरे चरण में केरल की सभी 20 सीटों पर मतदान होगा। इसके अलावा महाराष्ट्र और ओडिशा की दस-दस सीटों, मध्य प्रदेश की नौ, बिहार की छह, झारखंड की चार तथा छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर की एक-एक सीट के लिए वोट डाले जाएंगे। नक्सलियों की चेतावनी को देखते हुए बिहार और झारखंड में विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। केंद्र शासित लक्षद्वीप और अंडमान में भी बृहस्पतिवार को ही मतदान हो रहा है। इनके साथ ही ओडिशा विधानसभा के लिए भी लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।
शाम छह बजे तक पड़ेंगे वोट
इन दिग्गज उम्मीदवारों के भाग्य का आज होगा फैसला
अजित सिंह, मीरा कुमार, कमलनाथ, कपिल सिब्बल, कृष्णा तीरथ, शशि थरूर और ई अहमद, जनरल वीके सिंह, नितिन गडकरी, राज बब्बर, जया प्रदा, राजमोहन गांधी, पवन बंसल और अजय माकन, नगमा, योगेंद्र यादव, नवीन जिंदल, राव इंद्रजीत सिंह, लोजपा के चिराग पासवान तथा दीपेंद्र हुड्डा
पश्चिमी यूपी
गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, सहारनपुर, कैराना, बिजनौर, मेरठ, बागपत और अलीगढ़
--------------------
दिल्ली
सभी सात सीटों पर हो रहा है मतदान
हरियाणा
सभी 10 सीटों पर डाले जाएंगे वोट