दिल्ली में सोमवार से ही शुरू हो जाएगी वोटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में 31 मार्च यानी सोमवार से ही वोटिंग शुरू हो जाएगी। यानी दिल्ली की सातों सीटों के लिए मैदान में उतरे 150 उम्मीदवारों के लिए सोमवार से आम चुनाव में मतदान शुरू हो जाएगा।
इसमें करीब 72 हजार वोटरों के वोट करने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि ये चुनाव के इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (इवीएम) पर न होकर बैलेट पेपर होगी।
इनकी वोटिंग भी सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। इनकी वोटिंग भी चुनाव परिणामों पर असर डालेगी। इसलिए नेता सोमवार को होने वाली वोटिंग को लेकर भी सचेत हो गए हैं।
कौन होगा इसमें शामिल?
यह मतदान प्रक्रिया आम लोगों के लिए नहीं, बल्कि चुनाव में तैनात कर्मियों के लिए होगी। अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी विश्व मोहन के मुताबिक, दिल्ली में कुल 1.25 लाख मतदान कर्मी तैनात किए गए हैं। इसमें 93 हजार सिविल, 31 हजार पुलिस व 4 हजार होमगार्ड शामिल हैं।
अभी तक करीब 72 हजार चुनाव कर्मियों ने वोट डालने के लिए पंजीकरण करवा लिया है। बैलेट पेपर के जरिए मतदान के लिए 25 हजार पुलिस व 2 हजार सिविल कर्मियों ने पंजीकरण कराया है। 31 मार्च से 2 अप्रैल तक सभी रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक वोट डालने की सुविधा मिलेगी।
वहीं, ऐसे चुनाव कर्मी जिन्होंने इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट के जरिए पंजीकरण कराया है। वे मतदान वाले दिन 10 अप्रैल को ही जहां ड्यूटी लगाई गई है, ईवीएम से वोट करेंगे। हालांकि, उनका नाम उसी संसदीय क्षेत्र की किसी भी विधानसभा की मतदाता सूची में दर्ज होना चाहिए।
क्या है फैक्ट फाइल?
45 हजार ने इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट से वोट के लिए कराया पंजीकरण। 27 हजार ने बैलेट पेपर से मतदान के लिए कराया पंजीकरण।
31 मार्च से 2 अप्रैल तक बैलेट पेपर से पड़ेंगे वोट। 7 रिटर्निंग ऑफिसर ऑफिस में डाल पाएंगे वोट।