फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Voting for JNU Students Union Elections 2025-26 will be held on Tuesday

JNUSU Elections: जेएनयू छात्रसंघ चुनाव आज, 20 उम्मीदवार मैदान में; नौ हजार से ज्यादा विद्यार्थी करेंगे मतदान

Tue, 04 Nov 2025 04:48 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 04 Nov 2025 04:48 AM IST
सार

इस चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और वामपंथी छात्र संगठनों का गठबंधन एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। पिछले चुनाव में वामपंथी छात्र संगठनों में दरार का फायदा एबीवीपी को मिला था।

विज्ञापन
Voting for JNU Students Union Elections 2025-26 will be held on Tuesday
जेएनयू में मतदान - फोटो : भूपिंदर सिंह

विस्तार

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ चुनाव 2025-26 को लेकर मंगलवार को मतदान होगा। सेंट्रल पैनल के चार पदों के लिए 20 उम्मीदवार और अलग-अलग स्कूलों में काउंसलर के पद पर 111 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। अध्यक्ष पद की दावेदारी के लिए सबसे ज्यादा सात उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान के परिणाम की गणना मंगलवार रात नौ बजे से शुरू होगी और अंतिम परिणाम छह नवंबर को जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

इस चुनाव में सेंट्रल पैनल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव के पद पर करीब 30 फीसदी महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रही हैं। जबकि काउंसलर के पद पर करीब 25 फीसदी महिला उम्मीदवार शामिल हैं। छात्र संघ चुनाव दो अलग-अलग पाली में होगा। पहली पाली में सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक चुनाव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वामपंथी संगठनों के ये उम्मीदवार हैं मैदान में
छात्र संघ चुनाव को लेकर वामपंथी छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा), स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन (डीएसएफ) ने संयुक्त तौर पर उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। इसमें अध्यक्ष पद के लिए आइसा से आदिती मिश्रा, एसएफआई से उपाध्यक्ष पद के लिए गोपिका बाबू, डीएसएफ से महासचिव के पद पर सुनील यादव, आइसा से संयुक्त सचिव के पद पर दानिश अली चुनाव लड़ रही हैं।

विज्ञापन

पिछले चुनाव में एबीवीपी को मिली थी एक सीट
इस चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और वामपंथी छात्र संगठनों का गठबंधन एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। पिछले चुनाव में वामपंथी छात्र संगठनों में दरार का फायदा एबीवीपी को मिला था। एसएफआई गठबंधन में शामिल नहीं था। जिसके चलते सेंट्रल पैनल में संयुक्त सचिव की सीट एबीवीपी के खाते में चली गई थी। इस बार एबीवीपी ने अध्यक्ष पद के लिए विकास पटेल, उपाध्यक्ष पद के लिए तान्या कुमारी, महासचिव पद के लिए राजेश्वर कांत दुबे और संयुक्त सचिव पद के लिए अनुज डमारा को मैदान में उतारा है।

यह संगठन अकेले लड़ रहे चुनाव
जबकि ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) ने सिर्फ महासचिव के पद पर गोपी कृष्णन को उम्मीदवार बनाया है। जबकि बिरसा अंबेडकर फुले स्टूडेंट्स एसोसिएशन (बापसा) ने अध्यक्ष पद के लिए राज रत्न राजोरिया और महासचिव के लिए शोएब खान को उम्मीदवार बनाया है। वहीं एनएसयूआई ने अध्यक्ष पद पर विकास, उपाध्यक्ष पद पर शेख शाहनवाज आलम, महासचिव के पद पर प्रीति और संयुक्त सचिव के पद पर कुलदीप ओझा चुनाव लड़ रहे हैं। प्रोग्रेसिव स्टूडेंट्स एसोसिएशन से अध्यक्ष पद के लिए शिंदे विजयलक्ष्मी चुनावी मैदान में है।

250 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी रहेंगे तैनात
छात्र संघ चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से होगा। चुनाव के मद्देनजर जेएनयू के करीब 250 सुरक्षाकर्मी एक शिफ्ट में तैनात रहेंगे। साथ ही दिल्ली पुलिस के जवान भी सादी वर्दी में ड्यूटी देंगे। इस चुनाव में मतदान के लिए 9047 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। छात्र संघ चुनाव को लेकर चार जगहों पर मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें स्कूल ऑफ लैंग्वेज, स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडी, स्कूल ऑफ सोशल साइंस एक और दो शामिल हैं।

सेंट्रल पैनल के चार पदों पर यह हैं उम्मीदवार  

अध्यक्ष के पद पर : आदिती मिश्रा, अंगद सिंह, राज रत्न राजोरिया, शिंदे विजायलक्ष्मी, विकास पटेल, विकास, शिरसावा इंदू
उपाध्यक्ष के पद पर : गोपिका बाबू, शेख शाहनवाज आलम, तान्या कुमारी
महासचिव के पद पर : गोपी कृष्णन यू, प्रीति, राजेश्वर कांत दुबे, शोएब खान, सुनील यादव
संयुक्त सचिव के पद पर : अनुज, दानिश अली, कुलदीप ओझा, मनमोहन, रवि राज

छात्र संगठनों के यह हैं प्रमुख मुद्दे
  • हॉस्टल सुविधाओं को बेहतर बनाना
  • लाइब्रेरी में छात्रों के बैठने की क्षमता को बढ़ाना
  • स्पोर्ट कोटा से दाखिला का मुद्दा
  • प्रशासन से सीपीओ मैन्युअल की वापसी की मांग
  • छात्र निलंबन और जुर्माना राशि को लेकर विरोध
  • कैंपस में महिला सुरक्षा सुनिश्चित करना
  • हेल्थ सेंटर में सुविधाओं को अपग्रेड करना
  • जेएनयू के लिए फंड की कमी का मुद्दा
  • कोर्सेज में सीट बढ़ाने की मांग

जेएनयू चुनाव परिणाम लाइव देख सकेंगे
जेएनयू छात्र संघ चुनाव समिति के चेयरमैन रविकांत ने चुनाव के परिणाम को लेकर आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की है। मतदाताओं की सुविधा के लिए यह कदम उठाया है। इस लिंक पर जाकर www.jnusuec.org चुनाव परिणाम को लेकर जानकारी जुटाई जा सकती है। वेबसाइट पर लाइव परिणाम जारी किया जाएगा। जेएनयू में आईसी चुनाव भी आज : जेएनयू में छात्र संघ चुनाव के साथ आंतरिक समिति(आईसी) 2025-26 का भी चुनाव होगा। चुनाव का आयोजन प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। बता दें कि आईसी में नौ सदस्य होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed