फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Voting for GS Cash Committee election in JNU

JNU में जीएस कैश कमेटी के चुनाव में 29.93  फीसदी वोटिंग

Thu, 28 Sep 2017 09:31 AM IST
बयूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
बयूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 28 Sep 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
Voting for GS Cash Committee election in JNU
जेएनयू में छात्र संघ चुनाव - फोटो : अमर उजाला

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में बुधवार को विश्वविद्यालय प्रशासन के नियमों के विरुद्ध यौन उत्पीडन पर गठित कमेटी जीएस कैश कमेटी का चुनाव आयोजित किया गया। जीएस कैश कमेटी के चुनाव में 29.93 फीसदी मतदान आयोजित हुआ है। वहीं, विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से यूजीसी रैगुलेशन 2015 केतहत यौन उत्पीडन के लिए गठित इंटरनल कंप्लेंट कमेटी का चुनाव 29 सितंबर को आयोजित होगा।  

विज्ञापन


जेएनयू कैंपस में वामपंथी छात्रों ने जेएनयू प्रबंधन की एग्जीक्यूटिव काउंसिल के फैसले के तहत इंटरनल कंप्लेंट कमेटी को न मानते हुए पहले से चली आ रही जीएस कैश कमेटी का चुनाव आयोजित करवाया। मतदान सुबह नौ बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चला।
विज्ञापन


इस मतदान में 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान के बाद मतगणना शुरू हो गयी है और बृहस्पतिवार को नतीजे घोषित होंगे। मतदान में कुल 7904 मतदाता थे, जिसमें से सिर्फ 2366 मतदाताओं ने ही वोट दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि एग्जीक्यूटिव काउंसिल की 269वीं बैठक 18 सितंबर को  काउंसिल के चेयरपर्सन व कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार कीअध्यक्षता में  हुई थी। इसी के तहत जीएस कैश कमेटी का चुनाव कानूनी मान्य नहीं रहा। क्योंकि इंटरनल कंप्लेंट कमेटी यूजीसी रैगुलेशन 2015 के तहत गठित की गयी है।

अब यह कमेटी ही यौन उत्पीडन मामलों की जांच के साथ कमेटी के गठन के लिए चुनाव आयोजित करवाएगी।  ऐसे में वामपंथी छात्रों द्वारा आयोजित चुनाव कानूनी मान्य नहीं है और  कानून के तहत प्रत्याशियों से लेकर छात्र संगठनों पर कार्रवाई की जा सकेगी।  


नए नियमों के तहत अब 24 नहीं, बल्कि सिर्फ नौ सदस्य शामिल होंगे। इसमें से तीन छात्र, दो प्रोफेसर, दो नॉन टीचिंग स्टॉफ, एक महिला प्रोफेसर तो एक चेयरपर्सन होगा। इसके अलावा इस कमेटी में विश्वविद्यालय के बाहर से किसी भी एनजीओ या  समाजसेवी या बुद्धिजीवी को  शामिल करने का प्रावधान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed