फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Voting controversy flared, Curfew in Punhna

गुड़गांव में तनाव बढ़ा, लगा अनिश्चितकालीन कर्फ्यू

Sat, 12 Apr 2014 01:32 PM IST
Updated Sat, 12 Apr 2014 01:32 PM IST
विज्ञापन
Voting controversy flared, Curfew in Punhna

लोकसभा चुनाव में मतदान को लेकर पुन्हाना के नकनपुर गांव की बूथ संख्या 70 पर दो गुटों में मारपीट हुई थी। इसके बाद पुन्हाना में तनाव का माहौल बन गया।

विज्ञापन


शुक्रवार को एक लड़के की लाश मिलने के बाद यहां का माहौल और गरमा गया है। इसके बाद प्रशासन ने क्षेत्र में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू की घोषणा कर दी है। शनिवार सुबह 4 बजे से लगाये गए इस कर्फ्यू से क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार इस माहौल को देखते हुए व्यापारियों ने बाजार बंद रखा था। शांति व्यवस्था बनाने के लिए डीआजी रेंज, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने भारी संख्या में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वोटिंग के दौरान भड़का था विवाद

Voting controversy flared, Curfew in Punhna

मतदान के दौरान पुन्हाना के नकनपुर बूथ संख्या 70 व 71 पर वोटों को लेकर इनेलो व भाजपा के समर्थकों में झड़प हुई थी।

इसमें इनेलो के दर्जन भर समर्थकों ने भाजपा के तीन समर्थकों संजय, रोहताश सैनी व खिलौनीराम के साथ मारपीट की थी।

इसके बाद शाम को इनके बीच दोबारा झड़प हो गई थी। मामला इतना बढ़ गया कि भारी भीड़ पुन्हाना सिटी चौकी व पुन्हाना थाना में रात तीन बजे तक डटी रही और दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए।

आईजी को संभालना पड़ा मोर्चा

Voting controversy flared, Curfew in Punhna

मौके की नजाकत को देखते हुए पुन्हाना में रेवाड़ी रेंज के आईजी सत्य प्रकाश रंगा, जिला पुलिस कप्तान अनिल धवन व जिला उपायुक्त आरसी वर्मा ने थाने में डेरा डाल रखा है।

उपायुक्त आरसी वर्मा ने बताया कि तनाव को देखते हुए तीनों अधिकारी पुन्हाना में हैं। सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। दोनों पक्षों में बातचीत कर प्रयास किया जा रहा है कि भाईचारा कायम रहे।

बाजार से खरीदारी पर लगेगा जुर्माना

Voting controversy flared, Curfew in Punhna

झगड़े के मामले में मेवात में एक पंचायत हुई। इसमें पुन्हाना बाजार का बहिष्कार करने का फैसला लिया गया। पंचायत ने बाजार से सामान खरीदने वालों पर 52 हजार का जुर्माना लगाने का फरमान सुनाया है।

पुन्हाना के बीडीपीओ परिसर में इलाके के हजारों लोगों की महापंचायत हुई। इसमें सभी खाप, पाल और पार्टियों के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। पुन्हाना नगर पालिका पूर्व चेयरमैन शमशुद्दीन की अध्यक्षता में पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में 50 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। इसका अध्यक्ष इनेलो विधायक मोहम्मद इलयास और कांग्रेस नेता अख्तर हुसैन को बनाया गया।

पंचायत में मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी की मांग की गई। गिरफ्तारी न होने तक पुन्हाना कस्बे के बाजार से मेवात के गांव का कोई भी आदमी सामान नहीं खरीदेगा, अगर किसी ने सामान खरीदा तो उससे 52 हजार का जुर्माना वसूला जाएगा।

दुकानें रहीं बंद

Voting controversy flared, Curfew in Punhna

इस घटना के बाद से ही पुन्हाना में तनाव बना हुआ है। बाजार पूरी तरह बंद रहा। कुछ लोगों ने अपनी दुकानें खोली जिन्हें बाद में बंद करा दिया गया।

एक पक्ष के लोगों ने पुन्हाना के बीडीपीओ कार्यालय में विशेष पंचायत की जिसमें हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।

वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों ने पुन्हाना के बावन मोहल्ले में पंचायत की। पुलिस कप्तान ने दोनों पक्षों में समझौता कराने का काफी प्रयास किया। लेकिन शाम पांच बजे तक दोनों पक्षों की पंचायतें चलती रहीं और कोई फैसला नहीं हो सका।

स्कूल-बैंक रहे बंद

Voting controversy flared, Curfew in Punhna

तनाव के माहौल को देखते हुए सभी स्कूलों की छुट्टी रही। एक भी स्कूल की बस नही आई। स्कूल प्रशासन ने छोटे बच्चों के परिजनों को फोन कर उन्हें बच्चों की छुट्टी की जानकारी दी।

उधर, कस्बे की कैनरा, सिंडीकेट और आईडीबीआई बैंक सुबह खुलीं। लेकिन सभी बैंकें आधे घंटे में ही बंद हो गईं और कर्मचारी भी घर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed