फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Voting begins for MCD ward committee elections news update

MCD Elections : वार्ड समितियों के चुनाव जारी, आप-भाजपा का इन सीटों पर कब्जा; रामवीर सिंह बिधूड़ी का बड़ा दावा

Mon, 02 Jun 2025 12:13 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 02 Jun 2025 12:13 PM IST
सार

MCD Elections: राजधानी दिल्ली में एमसीडी की वार्ड समितियों के चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों ही मैदान में हैं।

विज्ञापन
Voting begins for MCD ward committee elections news update
एमसीडी सदन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति के चुनाव के बाद अब वोटिंग शुरू हो गई है। रोहिणी जोन में एक वोट कम होने के बावजूद आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की है, तो वहीं नजफगढ़ वार्ड समिति में भाजपा ने जीत हासिल की है।
विज्ञापन


12 में से 10 जोन जीतेगी भाजपा: रामवीर सिंह बिधूड़ी
जीत से पहले भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि हम स्थायी समिति का चुनाव जीतेंगे। भाजपा 12 में से 10 जोन जीतेगी। भाजपा केंद्र, राज्य (दिल्ली) और एमसीडी में है और सभी काम सुचारू रूप से चलेंगे। ट्रिपल इंजन की सरकार दिल्ली की जनता की इच्छा के अनुसार काम करती है।
विज्ञापन

 

रोहिणी में आप और नजफगढ़ में भाजपा ने मारी बाजी
एमसीडी की वार्ड समिति के अध्यक्ष पद के चुनाव में रोहिणी जोन में एक वोट कम होने के बावजूद आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की, उसे अपने पार्षदों की संख्या से एक वोट अधिक प्राप्त हुई। जबकि डिप्टी चेयरमैन के चुनाव में भाजपा पार्षद ने जीत हासिल की। बताया जा रहा है कि इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के उम्मीदवार को भाजपा के एक पार्षद ने वोट नहीं दिया। इस पद के लिए भाजपा ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था और उसने इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी को समर्थन दिया था। वहीं नजफगढ़ वार्ड समिति में भाजपा ने जीत हासिल की उसे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में एक वोट अधिक मिला था इस समिति में आम आदमी पार्टी के एक पार्षद ने क्रॉस वोट किया।

तीन समितियों में निर्विरोध चुने जाएंगे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष
एमसीडी की 12 वार्ड समितियों में से तीन पर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने जाएंगे। करोल बाग और सिटी-पहाड़गंज वार्ड समिति में आम आदमी पार्टी के पार्षद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर का निर्वाचन निर्विरोध होगा। केशवपुरम वार्ड समिति में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा पार्षद निर्विरोध चुने जाएंगे। इन समितियों में इनके ही पार्षदों ने नामांकन पत्र दाखिल किए है। नरेला, नजफगढ़, मध्य, शाहदरा दक्षिणी व शाहदरा उत्तरी वार्ड समिति में भाजपा का पलड़ा भारी माना जा रहा है।

आप ने कांग्रेस पर साधा निशाना
वोटिंग से पहले दिल्ली नगर निगम के रोहिणी जोन में चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन के चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस के इस जोन में दो पार्षद हैं। वह इस चुनाव में किसे वोट देंगे। एक तरफ भाजपा समर्थित आईवीपी का पैनल है और दूसरा पैनल आम आदमी पार्टी का है। कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बताएं कि कांग्रेस के दो पार्षद किसको वोट देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पार्षद भाजपा के समर्थन वालों को वोट कर सकते हैं। 

चुनाव में हिस्सा नहीं ले रहे कांग्रेस पार्षद 
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा है कि कांग्रेस पार्षद सोमवार को होने वाले एमसीडी की वार्ड समितियों के चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए भाजपा-आम आदमी पार्टी एक जैसी है। इस कारण पार्षद किसी भी पार्टी को समर्थन नहीं देंगे। रोहिणी और दक्षिणी वार्ड समिति में जीत की चाबी कांग्रेस के हाथ में है।

देवेंद्र यादव ने आप पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उसके नेता दोहरी राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने आप प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें रोहिणी वार्ड समिति में कांग्रेस के रुख को लेकर सवाल उठाए हैं। 

यादव ने कहा कि महापौर चुनाव के वक्त जब कांग्रेस ने आप को समर्थन देने का पत्र दिया था, तब सौरभ भारद्वाज चुप क्यों थे? उन्होंने आरोप लगाया कि महापौर पद भाजपा को इसलिए मिला क्योंकि आप ने उम्मीदवार नहीं उतारा, कांग्रेस के समर्थन की अनदेखी भी की। 


सबके अपने-अपने दावे 
हमारे पास न केवल संख्या बल है, बल्कि रणनीतिक बढ़त भी है। हम साफ नीयत और विकास के एजेंडे के साथ मैदान में हैं। हमारे सभी उम्मीदवार हर हाल में जीतेंगे।
-प्रवेश वाही, भाजपा, पार्षद के नेता (नेता सदन)

आम आदमी पार्टी के पार्षद एकजुट हैं। भाजपा और उससे जुड़े दल लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर रहे हैं, लेकिन हम जनता की आवाज, पारदर्शिता के साथ जीतेंगे।
-अंकुश नारंग, आम आदमी पार्टी के पार्षद दल के नेता (नेता विपक्ष)

हमारी पार्टी स्थानीय मुद्दों, पारदर्शी प्रशासन के नाम पर चुनाव लड़ रही है। पार्षद का बढ़ता जन समर्थन इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के पक्ष में माहौल बना रहा है।
- मुकेश गाेयल, इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के नेता 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed