{"_id":"f819b979f5a8868277100a6de34b8ca6","slug":"voters-names-missing-from-the-list-angry-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटर लिस्ट से नाम गायब, गुस्से में हजारों लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटर लिस्ट से नाम गायब, गुस्से में हजारों लोग
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 08 Apr 2014 12:51 AM IST
विज्ञापन
एक ओर चुनाव आयोग वोट देने के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है, वहीं जिला प्रशासन की लापरवाही से हजारों मतदाता इस बार वोट के अधिकार से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन
गुस्साएं मतदाताओं ने जिला प्रशासन को सीधी चेतावनी दी है कि अगर मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं किया गया तो सड़क पर उग्र विरोध झेलना होगा।
दूसरी और जिला प्रशासन का कहना है कि मतदाता सूची फाइनल कर दी गई है। अब सूची में न तो कोई नाम शामिल किया जाएगा और न ही निकाला जाएगा।
हॉट सिटी की कई सोसायटी के मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से गायब है। शिप्रा सनसिटी से करीब चार हजार, वैशाली सेक्टर-4 और 5 से करीब एक हजार मतदाताओं के नाम नई सूची में शामिल नहीं है।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि समय रहते उन्होंने फार्म-6 भरकर बीएलओ को सौंप दिए थे। इसके बावजूद उनके नाम सूची में शामिल नहीं किए गए। वैशाली के मतदाताओं ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है।
विज्ञापन
फेडरेशन ऑफ गाजियाबाद के महासचिव संजय सिंह ने प्रशासन को उग्र विरोध की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि किसी को भी वोट देने के आधिकार से वंचित नहीं रखा जा सकता है। गलती जिला प्रशासन की है, ना कि लोगों की।
वैशाली सेक्टर-4 आरडब्ल्यूए पदाधिकारी मनोज अवस्थी और सेक्टर-5 निवासी हिमांशु सोमवार को पूरा दिन परेशान रहे। 9 मार्च को सभी फार्म जमा कर दिए गए, लेकिन मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं हुआ।
वोटर लिस्ट में हो रही गड़बड़ी
मतदाता सूची में एक बार फिर से गड़बड़ियां सामने आई है। इसकी शिकायत आरडब्लूए ने जिला प्रशासन व तहसीलदार से की है। इसके साथ ही वोटर कार्ड में गड़बड़ियों के जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।
आरडब्लूए फेडरेशन गाजियाबाद के चेयरमैन कर्नल टीपी त्यागी बताते हैं कि कई कार्ड ऐसे भी हैं जिसमें फोटो तो महिला की लगी है। इसी तरह की तमाम गलतियां कार्ड में मिल रहे हैं। अधिकतर कार्ड में नामों की स्पैलिंग गलत हो गई है।