फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   voters behavior is changing in up that can effects in assembly election

बदल रहे हैं मतदाता, जानिए क्या है यूपी चुनाव में नेताओं से उनकी उम्मीद

Thu, 19 Jan 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 19 Jan 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
voters behavior is changing in up that can effects in assembly election
- फोटो : अमर उजाला
चुनाव के दौरान प्रत्याशी चुनते वक्त अब मतदाता की मानसिकता में पहले की अपेक्षा बदलाव आया है। हालांकि अभी भी बड़े बदलाव की जरूरत है। लोगों और नेताओं की मानें तो अस्सी और नब्बे के दशक में जहां ग्रामीण मतदाता जाति, क्षेत्रवाद को तरजीह देता था, यहां अभी भी स्थितियां नहीं बदली हैं लेकिन अब शहरी मतदाता पार्टी और विचारधारा को देखकर अपना मत देता है। यह भी देखा गया है कि  विकास न होने से नाराज मतदाता प्रत्याशी को वोट नहीं करते। चुनावी मौसम में जिले के वरिष्ठ और युवा नेताओं ने इस बाबत अपनी राय व्यक्त की।
विज्ञापन


दबंग छवि के नेताओं को नहीं चुनती जनता
ग्रामीण क्षेत्रों में जाति अभी भी हावी है लेकिन अब वहां भी विकास न होने पर लोग प्रत्याशी को वोट नहीं देते। दूसरी तरफ, शहरों में मतदाता अधिक जागरूक हैं। वह पार्टी और विचारधारा को देखकर अपना वोट डालते हैं। वहीं, दबंग प्रत्याशी को जनता नकार देती है।- नवाब सिंह नागर, पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता बीजेपी
विज्ञापन


चुनाव में पैसे का है बोलबाला
तीस वर्ष पहले कोई कार्यकर्ता या गरीब नेता भी चुनाव लड़ लेता था लेकिन आजकल पैसे का बोलबाला है। चुनाव वही लड़ सकता है और जीत सकता है जिसके पास खर्च करने के लिए अच्छा पैसा हो। समाज में यह चलन बेहद खराब है ऐसे में बदलाव की जरूरत है।- राजकुमार भाटी, पूर्व विधायक, वरिष्ठ सपा नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी भी बड़े बदलाव का इंतजार

voters behavior is changing in up that can effects in assembly election
ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी जाति के आधार पर लोग मतदान कर रहे हैं। हालांकि, कुछ हद तक यहां युवा वर्ग अब विकास की बात करता है। शहरों में पार्टी और विचारधारा पर आधारित मतदान हो रहा है। वोटर में काफी बदलाव आया है लेकिन अभी भी बड़े बदलाव की जरूरत है।- आलोक सिंह,  युवा कांग्रेसी नेता 

काफी हद तक बदले मतदाता
कभी आंखें बंद कर एक ही पार्टी को मत देने वाले मतदाताओं ने भी अपने आपको बदल लिया है। अब विकास की बात पर लोग वोट देने की बात करते हैं। पिछले लोकसभा चुनाव से यह बात स्पष्ट हो चुकी है।- पुष्कर सिंह, युवा बीजेपी नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed