फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Voter verification gets 10 more days; campaign to continue until July 24.

Delhi NCR News: मतदाता सत्यापन को मिले 10 दिन और, अब 24 जुलाई तक चलेगा अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
24 जुलाई तक मिलेगा मौका, मतदाता सत्यापन पूरा करने के लिए आयोग ने बढ़ाई समय सीमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची सत्यापन कार्य में गुरुग्राम जिला पूरे प्रदेश में सबसे पीछे चल रहा है। 14 जुलाई तक की स्थिति के अनुसार, गुरुग्राम में मतदाताओं के फॉर्म जमा करने और उनके सत्यापन की रफ्तार बेहद धीमी रही है, जहाँ अब तक केवल करीब 66 प्रतिशत काम ही पूरा हो पाया है। इसके विपरीत, ग्रामीण क्षेत्र होने के बावजूद नूंह (मेवात) जिला शहरी इलाकों की तुलना में काफी बेहतर और सामान्य गति से कार्य कर रहा है।

पिछड़े जिलों को राहत, 10 दिन बढ़ी समय सीमा : गुरुग्राम सहित कई अन्य जिलों में अभी भी 1.5 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं के फॉर्म जमा होने बाकी हैं। इस स्थिति को देखते हुए चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने इस विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया की अंतिम तिथि को 10 दिन और आगे बढ़ाते हुए अब 24 जुलाई 2026 कर दिया है। अब बूथ लेवल अधिकारी 24 जुलाई तक घर-घर जाकर सत्यापन का बचा हुआ काम पूरा करेंगे। इसके बाद आगामी 31 जुलाई को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन


नूंह में बीएलओ और राजनीतिक कार्यकर्ता सक्रिय : शहरी क्षेत्रों की सुस्ती के विपरीत नूंह में ग्रामीण स्तर पर बीएलओ और स्थानीय राजनीतिक कार्यकर्ताओं की सक्रियता रंग ला रही है। ग्रामीण इलाकों में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने और फॉर्म भरवाने का काम काफी तेजी से किया जा रहा है, जिससे यहाँ की स्थिति गुरुग्राम जैसे बड़े शहरों से काफी बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरोजपुर झिरका में काम लगभग पूरा: रवि तंवर

इस बीच, 80-फिरोजपुर झिरका के तहसीलदार-कम-सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी रवि तंवर ने बताया कि उनके क्षेत्र में मतदाता सत्यापन का अधिकांश काम लगभग पूरा कर लिया गया है। उन्होंने क्षेत्र के मतदाताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि जो भी थोड़ा-बहुत काम बचा हुआ है, उसे नई समय सीमा यानी 24 जुलाई से पहले हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article