फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Voter ID cadr will be provided from 15th january

15 से मिलेगा वोट देने का अधिकार

Fri, 03 Jan 2014 01:54 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 03 Jan 2014 01:54 PM IST
विज्ञापन
Voter ID cadr will be provided from 15th january

नोएडा में 15 जनवरी से आवेदकों को वोटर आईडी कार्ड मिलने शुरू हो जाएंगे। परिक्षेत्र में करीब 45 हजार नए मतदाताओं को वोटर आईडी कार्ड मिलेंगे।

विज्ञापन


उपजिलाधिकारी राजेश यादव ने बताया कि सभी आवेदनों के फीडिंग का कार्य 25 दिसंबर तक पूरा कर लिया गया है। इसके बाद ऑनलाइन एंट्री को देखा जा सकता है। किसी भी त्रुटि को 10 जनवरी तक वहीं ठीक किया जा सकता है। 10 जनवरी से पहचान पत्र छपने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


इससे पूर्व निर्वाचन आयोग ने एक अक्तूबर से 25 नवंबर तक मतदाता पहचान पत्र आवेदन के लिए अभियान चलाया। ऑनलाइन आवेदन अभी तक लिए जा रहे हैं।

उपजिलाधिकारी ने बताया कि नोएडा विधानसभा क्षेत्र में अब तक साढ़े पैंतालिस हजार लोगों ने मतदाता पहचान पत्र के लिए आवेदन किए हैं। इसमें से 20, 450 महिलाएं और 24,995 पुरुषों ने आवेदन किया है। 2,180 लोगों ने अपने पहचान पत्र समाप्त करने या स्थानांतरण करने के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 हजार मतदाताओं के पहचान पत्र निरस्त

जिले में लगभग 25 हजार मतदाता ऐसे मिले हैं। जिनके अलग-अलग पते पर दो या दो से अधिक पहचान पत्र रजिस्टर हैं। उपजिलाधिकारी ने बताया कि इन सभी मतदाताओं की बीएलओ से जांच कराकर एक स्थान से पहचान पत्र निरस्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed