वॉल्वो का सफर होगा रोमांचक, मिलेगी वाई-फाई की सुविधा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे सफर पर चलने वाली वॉल्वो रोडवेज बसों में यात्रा अब उबाऊ नहीं होगी। जल्द ही इन बसों में वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। सफर के दौरान यात्री इंटरनेट का लुत्फ उठा सकेंगे।
मजे की बात है कि इस सेवा के लिए आपको कोई अतिरिक्त शुल्क भी अदा नहीं करना पड़ेगा। रोडवेज मुख्यालय ने सभी डिपो महाप्रबंधकों से ऐसी अतिरिक्त सुविधा दिए जाने को लेकर प्रत्येक डिपो से सुझाव मांगे हैं।
यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाने पर इन दिनों रोडवेज कई नई योजनाएं शुरू करने की तैयारी में है। नई साधारण बसों में परिचालक सीट के ऊपर एक इलेक्ट्रिकल रूट चार्ट बोर्ड लगाया गया है।
लोगों को बीच में छोड़ना पड़ता है सफर
इसके जरिये विभिन्न स्टापेज पर बसों की प्रतीक्षा करने वाले को सामने से पता चल जाएगा कि बस कहां से आ रही है और आगे कहां जाएगी। इसका सबसे अधिक फायदा रात्रि के समय होगा क्योंकि रात के समय बोर्ड के अंदर लगी एलईडी लाइट के जरिये यह और आसानी से देखा जा सकता है।
वहीं, विभाग जल्द ही लांग रूट की बसों में वाई-फाई सुविधा देने पर विचार कर रहा है। विभागीय सूत्रों की मानें तो प्राय: आईटी से जुड़े यात्री जब सफर करते रहे हैं तो उन्हें मेल आदि करने के लिए बीच रास्ते में अपना सफर छोड़ना पड़ता है।
जल्द ही रोडवेज बसों में यात्रियों के लिए वाई-फाई की फ्री सुविधा दी जाएगी। इसका लाभ लेकर यात्री लैपटॉप या मोबाइल के माध्यम से इंटरनेट पर मेल, चैटिंग, सर्फिंग सहित कई उपयोगी कार्य कर सकेंगे।