फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   VK Singh's house, threw eggs.

वीके सिंह के घर फेंके अंडे, सीओ को पड़े तो चले डंडे

Tue, 27 Oct 2015 01:38 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 27 Oct 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
VK Singh's house, threw eggs.
केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद वीके सिंह के आवास पर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी नेताओं ने अंडे-टमाटर फेंके तो जमकर हंगामा हुआ। अंडे और टमाटर सीओ विजय प्रताप यादव को लगे तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
विज्ञापन


कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता नसीब पठान, यूथ कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अमानतउल्ला समेत कई पदाधिकारियों पर पुलिस की लाठियां पड़ीं। इससे कांग्रेसियों में भगदड़ मच गई। वे पुतला-झंडे छोड़ भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


पुलिस ने एक स्कार्पियो गाड़ी जब्तकर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। देर शाम कविनगर पुलिस ने नसीब पठान व दो अन्य को नामजद कर 50 अन्य अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता नसीब पठान, यूथ कांग्रेस के पश्चिम यूपी अध्यक्ष अमानतउल्ला और स्थानीय नेता विनीत त्यागी समेत कांग्रेसी नेता करीब डेढ़ बजे केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के राजनगर स्थित आवास पर पुतला फूंकनेे पहुंचे थे।

सीओ विजय प्रताप यादव, एसएचओ कविनगर अशोक शिशौदिया ने उनके घर के पास बैरिकेडिंग करा दी थी। कांग्रेसियों को वीके सिंह के घर से पहले ही रोक लिया गया तो उनमें से कुछ कार्यकर्ताओं ने टमाटर और अंडे फेंके तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

पुलिस के साथ भाजपाई भी निकाल लाए डंडे

पुलिस का संरक्षण मिला तो भाजपा नेता हातम सिंह नागर और वीरेंद्र मुन्ना भी डंडे निकाल लाए और कांग्रेसियों के पीछे दौड़ पड़े।

खास बात यह है कि हातम सिंह नागर और वीरेंद्र मुन्ना दोनों ही पूर्व में लंबे समय तक कांग्रेस से ही जुडे़ रहे हैं। उधर हातम सिंह नागर और वीरेंद्र मुन्ना का कहना है कि कांग्रेसियों द्वारा छोड़े गए झंडों से वह सिर्फ डंडे निकाल रहे थे।

दो कार्यकर्ता गिरफ्तार
प्रदर्शन के दौरान कविनगर पुलिस ने दानिश और महेश नाम के दो युवकों को हिरासत में ले लिया। महेश का कहना था कि वह प्रदर्शन में शामिल नहीं था, बल्कि वहां से गुजर रहा था।

पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि दोनों युवक अंडे फेंकने में शामिल थे। पुलिस ने शाम को उनके खिलाफ पुलिस से अभद्रता करने, सरकारी कार्यों में बाधा पहुंचाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली।


आप ने भी फूंका पुतला
सोमवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वीके सिंह का पुतला फूंक जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर मुरादनगर विधान सभा संयोजक मोहित चौधरी, हरेंद्र सिंह, नीरज, कपिल, पवन, शरद, अवि, नत्थू प्रधान, मुस्तकीम, मुजीद, विकास व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed